घर से आठ लाख रुपये चोरी करने के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने किया दो पर मामला दर्ज

by
गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर पुलिस ने अजित सिंह वासी गढ़शंकर की शिकायत पर दो लोगों के विरुद्ध आठ लाख रुपये चोरी कर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में अजित सिंह पुत्र गंगा सिंह वार्ड नं 2 वासी गढ़शंकर ने बताया था कि उसे कुलदीप सिंह वासी खटकड़कलां लकड की कटाई के 10 जनवरी को आठ लाख रुपये देकर गया था जिसे उसने लेकर घर मे रखी अलमारी में रख दिया था। उसने बताया कि 4/5 अप्रैल की उसके घर की लाइट अज्ञात लोगों ने काट दी और मेरे घर के अंदर दो लोग दाखिल हुए और दो बाहर खड़े बातें कर रहे थे। उसने बताया कि इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया और मेरे घर मे रखे आठ लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। अजित सिंह ने बताया कि इसके बाद उसे इलाज के लिए ढाहां कलेरा के निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया। उसने बताया कि इसके बाद मुझे पता चला कि मेरे घर से आठ लाख रुपये की चोरी कुलविंदर सिंह उर्फ सोनू पुत्र मोहन सिंह वासी वार्ड नं 2 गढ़शंकर ने की है इसलिए इनके विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाए। गढ़शंकर पुलिस ने कुलविंदर सिंह उर्फ सोनू व अज्ञात के विरुद्ध अजित सिंह के घर से आठ लाख रुपये चोरी करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन भव्य शोभा यात्रा का आयोजन : 8 मार्च तक चलेगा श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ: स्वामी प्रशोत्तम वशिष्ट

गढ़शंकर । शिव योगी आश्रम कोकोवाल मजारी में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर वष की तरह श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभांरभ हुया है और श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ 8...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फरिश्ता स्कीम पंजाब में लागू होने जा रही : सड़क दुर्घटना में घायल का पंजाब सरकार की ओर से सरकारी या प्राईवेट अस्पताल में करवाया जाएगा नि:शुल्क इलाज

प्रदेश में खोले जाएंगे 504 नए आम आदमी क्लीनिक: डा. बलबीर सिंह पंजाब में लागू होने जा रही है फरिश्ता स्कीम, सडक़ हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को दी जाएगी 2 हजार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की पहुंच गई SSP के पास, बोली- ‘वहां का नजारा स्वर्ग’, और फिर..बतौर मैनेजर नौकरी करने पहुंची थी

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को इसकी जानकारी एक युवती ने दी, जिसे यहां बहुत अच्छे...
Translate »
error: Content is protected !!