देश का पहला प्रदेश पंजाब… खंभा-मुक्त गांव, खेतों के ऊपर नहीं, अंडरग्राउंड होंगी बिजली की तारें

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को देश का पहला खंभा-मुक्त गांवों वाला राज्य बनाने के लिए अपने पैतृक गांव सतौज में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।

यह अपनी तरह की अनूठी और ऐतिहासिक पहल है. इससे किसानों और गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. भगवंत मान सरकार ने फसलों में आग लगने की घटनाओं और जानलेवा हादसों को रोकने के लिए यह पहल की है।

सतौज मॉडल को पूरे देश के लिए मिसाल बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के किसानों से गांवों को तार-मुक्त करने का अपना वादा पूरा किया है. उन्होंने कहा कि जमीनदोज बिजली सप्लाई से गांवों में बिजली के खंभे लगाने को लेकर होने वाली सियासत भी खत्म हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया, इस प्रोजेक्ट के तहत 7 किलोमीटर हाई टेंशन लाइनें, 9.5 किलोमीटर लो टेंशन लाइनें और 800 उपभोक्ताओं के घरों को जोड़ने वाली 41 किलोमीटर सर्विस केबल जमीनदोज बिछाई जाएगी. सतौज के 66 के.वी. ग्रिड से गांव से जुड़े तीन 11 के.वी. फीडर और इससे जुड़े 28 ट्रांसफार्मरों की सारी हाई टेंशन लाइनें जमीनदोज हो जाएंगी. इसके बाद 28 ट्रांसफार्मरों से मीटर बॉक्सों तक की सारी लो टेंशन लाइनें भी जमीनदोज की जाएंगी।

सारे घरों से जोड़ने वाली केबल भी जमीनदोज : मुख्यमंत्री ने आगे कहा, मीटर बॉक्सों को सारे घरों से जोड़ने वाली केबलों को भी जमीनदोज किया जाएगा, जिससे 384 अनावश्यक बिजली के खंभे हटा दिए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट की खासियत यह है कि जमीनदोज केबलें बिछाने के लिए सड़कें खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि जमीनदोज पाइप डालने के लिए ट्रेंचलेस (बिना खुदाई) ड्रिलिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा. ये पाइप जमीन से तीन फुट नीचे बिछाए जाएंगे, जो आम लोगों के लिए वरदान साबित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई टेंशन और लो टेंशन लाइनों के जमीनदोज होने से बिजली की लीकेज खत्म हो जाएगी, जिससे ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन का घाटा कम होगा. गांवों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई मिलेगी, जमीनदोज तारों से हादसों में कमी आएगी, बिजली की तारों से फसलों में आग लगने की घटनाएं रुकेंगी और बारिश व तेज हवाएं अब बिजली सप्लाई में बाधा नहीं डाल सकेंगी. अनावश्यक खंभों और उलझी तारों को हटाने से गांवों की सुंदरता और बेहतर हो जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4 लाख का कर्ज, नहीं चुका पाया : 26 साल के युवक ने किया सुसाइड

मानसा : गांव नंगल कलां में कर्ज के बोझ से परेशान एक 26 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पीड़ित परिवार ने...
article-image
पंजाब

युवक को चाकुओं से आप कार्यकर्ता ने अपने साथियो से मिलकर गोद डाला : युवक के पूरे शरीर पर ताबड़तोड़ 17 वार किए , मृतक की गर्भवती पत्नी भी घायल

जालंधर : आप कार्यकर्ता करण मल्ली ने अपने साथियों सहित अंकित नाम के युवक को चाकुओं से गोद डाला। घटना में अंकित की गर्भवती पत्नी भी घायल हैं। युवक के पूरे शरीर पर ताबड़तोड़...
article-image
पंजाब

बाढ़ से मची तबाही के बीच पंजाब में कब से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज?…ताजा अपडेट जानें

चंडीगढ़ :पंजाब में आई बाढ़ की वजह से लंबे समय से बंद स्कूल और कॉलेज अब फिर से खुलने जा रहे हैं। राज्य में बाढ़ के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था, हालाँकि अब...
article-image
पंजाब

क्रेटा कार और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर, डॉक्टर गंभीर घायल

गढ़शंकर। चंडीगढ़-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर गांव गोलियां के समीप क्रेटा कार और रोडवेज बस की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कार चालक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार में सवार एक...
Translate »
error: Content is protected !!