BSF चौक के पास आईईडी धमाके मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार : जीरकपुर और दिल्ली में पुलिस कर रही छापेमारी

by

जालंधर :   बीएसएफ चौक के पास बीते दिनों हुए आईईडी धमाके की जांच पंजाब से बाहर तक पहुंच गई है। मामले की तह तक जाने के लिए जालंधर पुलिस की टीमें जीरकपुर, दिल्ली और अन्य स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस को उन छह लोगों के पते और पहचान से जुड़ी जांच के दौरान पुलिस ने जीरकपुर से दो और लोगों को काबू किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कई अहम सुराग मिले, जिसके बाद दो और लोगों को काबू किया गया है, जिन्होंने किसी न किसी रूप में गिरफ्तार आरोपितों की मदद की थी। इनमें जीरकपुर और दिल्ली के तीन लोगों के नाम प्रमुख रूप से सामने आए थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कुछ और लोगों को नामजद भी किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में कई ऐसे लोगों के नाम बताए हैं जिन्होंने उन्हें ठहरने की जगह, सिम कार्ड, वाहन और अन्य सहायता उपलब्ध करवाई थी। छह लोगों के नाम सामने आए थे तो पुलिस ने लगातार छापेमारी की और दो लोगों को पकड़ा है।

वहीं बाकी लोगों की पुलिस पहचान करवाने में जुटी हुई है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि कुछ संदिग्धों ने आरोपितों को सुरक्षित ठिकाने दिलाने और वारदात के बाद फरार होने में मदद की थी। इसी आधार पर जालंधर पुलिस की अलग-अलग टीमें जीरकपुर, दिल्ली और अन्य शहरों में पहुंचीं और कई स्थानों पर छापेमारी की।

गत दिनों जालंधर के बीएसएफ चौक के पास देर रात एक आईईडी ब्लास्ट हुआ था। धमाका बीएसएफ हेडक्वार्टर के समीप हुआ, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपितों ने पहले से पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने उमरदीन खान और अनिल शर्मा नामक दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित इंटरनेट मीडिया और गैंगस्टर नेटवर्क के जरिए संपर्क में आए थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि धमाके में इस्तेमाल आईईडी और अन्य तकनीकी मदद बार्डर पार से जुड़े नेटवर्क के जरिए उपलब्ध करवाई गई थी। अब पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है जिसने आईईडी को पंजाब तक पहुंचाने और आरोपितों तक सप्लाई करने में भूमिका निभाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने पिपलू मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

बैठक में कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र भुट्टो रहे विशेष रूप से उपस्थित ऊना, 25 मई – जिला मुख्यालय ऊना में जिला स्तरीय पीपलू मेला आयोजन के विषय में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

H1B वीजा धारकों के लिए बड़ी राहत, अमेरिका ने जारी की नई गाइडलाइन : इसके बावजूद अमेरिका में रह रहे भारतीय टेंशन में चल रहे

वॉशिंगटन: अमेरिका की ट्रंप सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि एच-1बी वीजाके लिए बढ़ाया गया 1 लाख डॉलर का वार्षिक शुल्क मौजूदा वीज़ा धारकों पर लागू नहीं होगा। इसके बाद भी...
article-image
पंजाब

पंजाब में आप व कांग्रेस के गठबंधन पर अंतिम फैसला पार्टी प्रधान खरगे व राहुल गांधी लेंगे -वड़िंग

चंडीगढ़ । पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में आप व कांग्रेस के गठबंधन पर अंतिम फैसला पार्टी प्रधान मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी लेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू व...
article-image
पंजाब

डीटीएफ ने शैक्षणिक संस्थानों द्वारा पंजाबी भाषा की उपेक्षा की कड़ी  की निंदा की : शिक्षा मंत्री का पंजाबी भाषा के प्रति प्रतिबद्धता का दावा झूठा : मुकेश कुमार

गढ़शंकर, 16 अप्रैल: राज्य शैक्षिक खोज एवं प्रशिक्षण परिषद पंजाब द्वारा जारी किए गए कक्षा 5वीं के परीक्षा सर्टिफिकेटों पर बच्चों के नाम केवल अंग्रेजी में छापने की सख्त निंदा करते हुए डेमोक्रेटिक टीचर्स...
Translate »
error: Content is protected !!