राहुल गांधी देश की उपलब्धियों और मजबूत नेतृत्व को पचा नहीं पा रहे : कंगना रनौत

by

एएम नाथ । शिमला : भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को शर्मनाक और आपत्तिजनक बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की राजनीति करती रही है और राहुल गांधी लगातार ऐसे बयान देते हैं जिनसे लोकतांत्रिक संस्थाओं और देश की गरिमा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है।
कंगना रनौत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। आज पूरी दुनिया भारत की आर्थिक प्रगति, मजबूत नेतृत्व और बढ़ती ताकत को स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना को पहले से अधिक सम्मान और संसाधन मिले हैं, देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी देश की प्रगति और मजबूत नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि नकारात्मक और देश विरोधी बयानों से राजनीतिक लाभ नहीं मिलने वाला। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब विकास, राष्ट्रवाद और मजबूत भारत के साथ खड़ी है।
सांसद ने यह भी कहा कि कांग्रेस की राजनीति अब केवल भ्रम फैलाने, समाज में विभाजन पैदा करने और देश की उपलब्धियों को कमतर दिखाने तक सीमित रह गई है, जबकि भाजपा की राजनीति “सबका साथ, सबका विकास और राष्ट्र प्रथम” की भावना पर आधारित है और उसी दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आखिर टारगेट किलिंग पर अंतरराष्ट्रीय कानून क्या है : ऐसी हत्याओं का दोष आमतौर पर सऊदी अरब या रूस जैसे देशों पर लगाया जाता, अमेरिका ने इराक़ में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी को एक ड्रोन हमले में मार दिया था

चंडीगढ़ : कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या ने भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में जो खटास पैदा कर दी है,फिलहाल उसका अंत नजर नहीं आ रहा। कनाडा बिना सबूतों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 मार्च को होगा आवाकारी यूनिटों का आवंटन , 6  मार्च तक ली जाएंगी निविदाएं – कंवर शाह देव कटोच

एएम नाथ। चंबा, 4 मार्च :     उप-आयुक्त राज्य कर व आबकारी कंवर शाह देव कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नीलामी-सह-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से ज़िला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी के राजमिस्त्री रवि ने गायकी में रखा कदम, यूट्यूब पर रिलीज हुआ पहला हिन्दी गीत ‘वो शाम’।

तीर्थन घाटी के राजमिस्त्री रवि ने गायकी में रखा कदम, यूट्यूब पर रिलीज हुआ पहला हिन्दी गीत ‘वो शाम’ निर्माण कार्य के साथ वर्षों से संजोया था गायकी का सपना, अब यूट्यूब पर हुआ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोगुना हो पीएम किसान की रकम, एमएसपी पर लीगल गारंटी : सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता वाली संसदीय कमेटी का सुझाव

संसदीय पैनल ने किसानों को मिलने वाली योजनाओं के समर्थन की बात की है। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि को दोगुना करने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने के लिए कहा गया है। संसदीय...
Translate »
error: Content is protected !!