कांग्रेस की राजनीति भ्रम, नकारात्मकता और निराशा पर आधारित : अनुराग ठाकुर

by

एएम नाथ । शिमला : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे कांग्रेस पार्टी की मानसिक दिवालियापन का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज पूरी तरह से हताशा, भ्रम और नकारात्मकता की राजनीति कर रही है तथा लगातार चुनावी हार के बाद राहुल गांधी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भूलते जा रहे हैं।
अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने शासनकाल में देश को घोटालों और भ्रष्टाचार के दौर में धकेल चुकी है। उन्होंने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कोयला घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला सहित कई मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन घटनाओं ने देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को गंभीर नुकसान पहुंचाया था। इसके विपरीत उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है, सेना को आधुनिक संसाधन प्राप्त हुए हैं, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की गई है और वैश्विक मंच पर भारत की ताकत को स्वीकार किया जा रहा है। बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी देश की इस प्रगति को स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को सेना, लोकतंत्र और प्रधानमंत्री का अपमान करने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए कि जनता बार-बार कांग्रेस को क्यों नकार रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता आज विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

FIR दर्ज करवाने की जिम्मेदारी किसकी, मां-बाप वहां नहीं थे तो : कोलकाता रेप-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के 10 तीखे सवाल

सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि ये सिर्फ कोलकाता में हत्या का मामला नहीं, ये मुद्दा देशभर में डॉक्टरों की सुरक्षा का है. अदालत ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. हमें डॉक्टरों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए 2,247.24 करोड़ रुपये मंजूर ….पीएमजीएसवाई- Ⅳ के अंतर्गत राज्य को मिली स्वीकृतिः लोक निर्माण मंत्री

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-Ⅳ बैच-Ⅰ के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने पंजाब के 10 अफसरों को दिल्ली किया तलब : दिल्ली में शराब घोटाले के मामले की जांच की आंच अब पंजाब के अफसरों पर

चंडीगढ़ : दिल्ली में शराब घोटाले के मामले की चल रही जांच की आंच अब पंजाब के 10 अफसरों तक पहुंच गई है। इस घोटाले में सीबीआई ने कार्रवाई की गति को तेज करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने किए वीर जवान विजय कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित : मेघालय में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। नौ अगस्त को मेघालय में ड्यूटी के दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया

धर्मशाला, 11 अगस्त। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण ने आज शुक्रवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर हलके से संबंध रखने वाले बीएसएफ जवान विजय कुमार के अंतिम संसकार में शिरकत कर, उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।...
Translate »
error: Content is protected !!