राहुल गांधी का बयान हताशा, निराशा और अराजकतावादी सोच का प्रतीक : सुरेश कश्यप

by

एएम नाथ ।शिमला :
भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक बताते हुए कहा है कि यह उनकी राजनीतिक हताशा, निराशा और अराजकतावादी सोच को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति हमेशा मर्यादा, सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित रही है, लेकिन राहुल गांधी लगातार अपने बयानों और व्यवहार से इन परंपराओं को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।
सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार चुनावों में हार का सामना कर रही है और जनता बार-बार राहुल गांधी की राजनीति को नकार रही है, जिसके कारण उनकी हताशा उनके बयानों में साफ दिखाई देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करके राहुल गांधी ने केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि देश की 140 करोड़ जनता का अपमान किया है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश भ्रष्टाचार, घोटालों और कमजोर नेतृत्व का प्रतीक बन गया था, जबकि वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित, आत्मनिर्भर और विश्व स्तर पर सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार हुआ है, देश की सीमाएं पहले से अधिक सुरक्षित हुई हैं और भारतीय सेना का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है।
सांसद सुरेश कश्यप ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि क्या आतंकवाद खत्म करना गद्दारी है, क्या देश की सीमाओं की रक्षा करना गद्दारी है और क्या तिरंगे का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ाना गद्दारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ काम कर रही है और देश की जनता लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जता रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मल्टीनेशनल कम्पनी सुजुकी मोटर द्वारा आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 15 जुलाई को

ऊना, 7 जुलाई: आईटीआई ऊना में 15 जुलाई को प्रातः 9 बजे मल्टीनेशनल कम्पनी सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा हंसालपुर प्लांट राजस्थान हेतू साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

126 करोड़ रूपये का नुक्सान, माॅनसूनी बारिश के कारण जिला ऊना को हुया – DC राघव शर्मा

ऊना, 15 जुलाई – जिला आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि माॅनसून के दौरान जिला में हुई भारी बारिश के कारण अब तक लगभग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुझे गद्दार कह लें, हजार बार कह लें… भारतीय ड्रोन से बेशुमार शहादतें हुई : जश्न में डूबी पाकिस्तानी अवाम को पत्रकारों ने झकझोरा

‘…ये जवाब नहीं है, उन्होंने आपके मैनलेंड के चार शहरों में टारगेट को हिट किया है, दर्जनों बंदों को मार दिया है यार, आप क्या बात कर रहे हैं कि उनका तैयारा हमने गिरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी केंद्र ढनकरी-2 में वृत्त स्तरीय जागरुकता शिविर आयोजित : सही खान-पान ही बचा सकता है एनीमिया से – अनिल कुमार

रोहित भदसाली। भोरंज 12 सितंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण माह के तहत वीरवार को आंगनवाड़ी केंद्र ढनकरी-2 में वृत्त स्तरीय जागरुकता शिविर आयोजित किया, जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने...
Translate »
error: Content is protected !!