मासूम दो बहनों की कार में तड़प-तड़पकर मौत : मरम्मत के लिए खड़ी कार में लॉक हुईं थी दोनों बहनें

by

अलवर : राजस्थान के अलवर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आ रहा है. यहां कार में दम घुटने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है. यह मामला अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के खुदनपूरी इलाके की है।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां खेलते-खेलते पास स्थित एक कार सर्विस सेंटर पहुंच गईं. वहां खड़ी एक लाल रंग की कार में घुस गई थीं।

दोनों जैसे ही कार के अंदर बैठी कार का दरवाजा अचानक बंद हो गया और बच्चियां उसे दोबारा खोल नहीं पाईं. दोनों गाड़ी के अंदर ही फंसी रह गईं. इतनी गर्मी और तपिश में कार के अंदर ही उनका दम घुट गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें दोनों लड़कियां का में घुसती हुई दिखाई दे रही हैं।

पिता के साथ रहती थीं दोनों बच्चियां

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है. लड़कियों की पहचान टीना बाई (8) और लक्ष्मी (5) के रूप में हुई है और उनके पिता एक हेयर सैलून चलाते हैं. पिता ने बताया कि वो बच्चियों के पिता ने बताया कि वो मूल रूप से बेड़म के रहने वाले हैं और वर्तमान में खुदनपूरी में किराए के मकान में अपनी दोनों बेटियों के साथ रह रहे थे. दोनों बच्चियां सगी बहनें थीं, जबकि उनकी मां का चार साल पहले ही निधन हो चुका है।

पिता ने बताया कि रोज की तरह वो सुबह बच्चों को घर पर छोड़कर काम पर चले गए थे, लेकिन जब वो 11 बजकर 30 मिनट पर दोपहर के खाने के लिए घर लौटे तो बच्चियों को गायब पाया. इसके बाद उन्होंने तलाशी शुरू की तो लड़कियां खड़ी कार के अंदर बेहोश मिलीं. उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो चार वर्षीय बच्चियों के कॉर्नियल ट्रांसप्लांट से लौटी रोशनी की उम्मीद : अब तक 4,188 लोगों का हो चुका है कॉर्निया प्रत्यारोपण

रोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी के प्रयासों से सफल ऑपरेशन,  गढ़शंकर, 9 अक्टूबर। दृष्टिबाधित दो नन्ही बच्चियों के जीवन में फिर से रोशनी की उम्मीद जगी है। रोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बुमलेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारा

पट्टा मेहलोग,16 फरवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत चंडी के बुमलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपरांत सोमवार को मंदिर कमेटी के द्वारा हर वर्ष की भांति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

बढ़ता तापमान गेहूं के लिए चुनौती बना…. एक्सपर्ट्स ने जारी किए निर्देश

होशियारपुर, 20 फरवरी : पंजाब में वर्तमान रबी सीजन के दौरान लगभग 95 प्रतिशत क्षेत्र में गेहूं की बुवाई 25 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच की गई, जो गेहूं की बुवाई का उपयुक्त...
article-image
पंजाब

पंजाब एंड सिंध बैंक गढ़शंकर द्वारा 119वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल  गढ़शंकर को व्हीलचेयर और वाटर कूलर किए भेंट

गढ़शंकर । पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा गढ़शंकर में बैंक का 119वाँ स्थापना दिवस मनाया गया।स्थापना दिवस पर बैंक के शाखा गढ़शंकर के मैनेजर निज़ार अहमद खान व अन्य ने सिविल अस्पताल गढ़शंकर में...
Translate »
error: Content is protected !!