सैक्टर अधिकारियों, पीठासीन और मतदान अधिकारियों को दिए निर्देश…मतदान प्रक्रिया के दौरान न हो कोई भी कोताही : एसडीएम संजीत सिंह

by
बहुतकनीकी महाविद्यालय के सभागार में करवाया गया द्वितीय पूर्वाभ्यास
एएम नाथ। हमीरपुर 22 मई। एसडीएम हमीरपुर एवं निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संजीत सिंह ने आगामी पंचायतीराज संस्थाओं की मतदान प्रक्रिया के दौरान सैक्टर अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी के रूप में तैनात होने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मतदान प्रक्रिया के दौरान पूरी ऐहतियात बरतें और इसमें किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।May be an image of one or more people and people studying
शुक्रवार को बड़ू में बहुतकनीकी महाविद्यालय के सभागार में आयोजित दूसरे दौर के पूर्वाभ्यास के दौरान एसडीएम ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विवाद और शांतिपूर्वक ढंग से पूर्ण करवाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सभी नियमों एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह समझ लें। मतदान प्रक्रिया के बारे में किसी भी तरह की शंका की स्थिति में तुरंत उच्च अधिकारियों से संपर्क करें। एसडीएम ने कहा कि मतदान केंद्र पर सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना होनी चाहिए।May be an image of one or more people
उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान दल 24 मई को ही रवाना कर दिए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर पहुंचते ही सभी दलों को रिपोर्ट प्रेषित करनी होगी। पोलिंग बूथ स्थापित करने की प्रक्रिया 25 मई को ही पूरी करनी होगी, ताकि 26 मई को किसी भी तरह के अनावश्यक विलंब के बगैर सुबह 7 बजे मतदान शुरू किया जा सके।
दूसरे चरण के पूर्वाभ्यास में खंड विकास अधिकारी तान्या शर्मा, तहसीलदार हमीरपुर नरेश पटियाल, नायब तहसीलदार जगदीश ठाकुर, हमीरपुर उपमंडल के अन्य सैक्टर अधिकारियों, मास्टर ट्रेनरों, पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

9 सितंबर मैहला में आयोजित किया जाएगा स्वास्थ्य जांच शिविर 

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला व स्वास्थ्य विभाग चंबा द्वारा 9 सितंबर 2024 को खंड विकास कार्यालय मैहला के समिति हॉल में एक स्वास्थ्य जांच शिव का आयोजन किया...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी पलटी मार रही ?…किसानों पर एक्शन के बाद : समझिए भगवंत मान सरकार पर हमले के पीछे क्या है प्लानिंग

पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पिछले 13 महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को 19 मार्च की रात पंजाब पुलिस ने बल पूर्वक हटा दिया था। पुलिस ने किसानों के सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण, किसान भवन में आयोजित हुई चुनावी रिहर्सल

एएम नाथ। बिलासपुर, 22 मई: पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2026 के तहत विकासखंड सदर, बिलासपुर में मतदान प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से किसान भवन बिलासपुर में पीठासीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर होता : क्रोनिक किडनी बीमारी तेजी से पसार रही पैर : डॉ. राका कौशल

होशियारपुर:     ‘हमारे देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर होता है और यह मृत्यु का छठा सबसे तेजी से बढ़ता कारण है, जो 2040 तक 5वां प्रमुख कारण...
Translate »
error: Content is protected !!