राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, खनियारा धर्मशाला में डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश आरम्भ

by
धर्मशाला, 22 मई: राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) खनियारा धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो गई है।
यह जानकारी संस्थान के प्राधानार्चाय एवं उपनिदेशक पर्यटन विभाग धर्मशाला ज़ाॅन विनय धीमान ने देते हुए बताया है कि आतिथ्य एवं होटल प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में यह एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान है, जिसे भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित किया जाता है। संस्थान नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एनसीएचएमसीटी) पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्धित है।
संस्थान वर्ष 2012 में स्थापना के बाद पिछले 14 वर्षों से होटल प्रबंधन एवं कलिनरी आर्ट्स के क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा है, जहाँ व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास पर विशेष बल दिया जाता है। संस्थान परिसर में आधुनिक प्रशिक्षण रसोईघर, बेकरी एवं कन्फेक्शनरी लैब, फ्रंट ऑफिस एवं हाउसकीपिंग प्रयोगशालाएँ तथा आतिथ्य उद्योग के मानकों के अनुरूप उन्नत प्रशिक्षण उपकरण उपलब्ध हैं। संस्थान में विद्यार्थियों को गैर सरकारी संस्थानो से 40 प्रति शत कम फीस पर यह कोर्स करवाए जा रहे है। यह संस्थान भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है।
एसआईएचएम धर्मशाला के विद्यार्थी वर्तमान में सरकारी एवं प्रतिष्ठित निजी क्षेत्रों में सेवाएँ दे रहे हैं। इनमें 5 स्टार लक्ज़री होटल्स, एयरलाइंस, क्रूज़ लाइनर्स, राज्य पर्यटन विकास निगम, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) तथा बहुराष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी एवं कॉर्पोरेट सेक्टर शामिल हैं। संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को भारत एवं विदेशों के प्रतिष्ठित 5.स्टार होटलों में इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध करवाए जाते हैं।
संस्थान के विद्यार्थी देश एवं विदेश के प्रसिद्ध होटल ब्रांड्स जैसे मैरियट, हयात, नोवोटेल, सेंट रेजिस, रैफल्स, फेयरमोंट, ताज, ओबेराॅय एवं आईटीसी आदि में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी यूएई कनाडा, ऑस्ट्रेलिया तथा विभिन्न यूरोपीय देशों में भी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
पर्यटन एवं होटल उद्योग में उज्ज्वल करियर बनाने के इच्छुक युवा जोकि बारवी पास हो एवं काउंसलिंग संबंधी जानकारी हेतु संस्थान परिसर, खनियारा धर्मशाला में संपर्क कर सकते हैं। संस्थान द्वारा संचालित किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आयु सीमा निर्धारित नहीं है। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए अभ्यर्थी एडमिशन सेलए एसआईएचएम धर्मशाला के दूरभाष नंबर 8091151648ए 8146860880 तथा 7986319121 पर संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने किया मेगा नेत्र परीक्षण शिविर के शुभारम्भ :स्वास्थ्य क्षेत्र में आया देश में क्रांतिकारी बदलावः राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत के मिशन को पूरा कर रहे हैं अनुराग’ ऊना, 15 अप्रैल – राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रिवेंटिव हेल्थ एण्ड केयर को लेकर जो प्रयास पिछले कुछ समय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बारापुर कुनैल रोड़ पर पुलिस एनकाउंटर में एक घायल : घायल सहित 2 ग्रिफ्तार नाके पर पुलिस दुआरा दो मोटरसाइकिल स्वारों को रोका तो उन्हीनों पुलिस पर कर दी फायरिंग

पुलिस दुआरा की जबावी फायरिंग में एक की टांग पर लगी गोली गढ़शंकर l गढ़शंकर में बारापुर कुनैल रोड़ पर पुलिस नाके पर पुलिस दुआरा दो मोटरसाइकिल स्वारों को रोकने पर मोटरसाइकिल सवार दुआरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद के लिए 02 नामांकन प्रस्तुत

बद्दी, 7 मई (तारा) :  निर्वाचन अधिकारी ज़िला परिषद एवं उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बद्दी क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद वार्ड दाड़वा तथा ज़िला परिषद वार्ड मंधाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांके लगा : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहले से हालत स्थिर, अस्पताल से छुट्टी

कालीघाट :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्वास्थ्य से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। चोटिल ममता बनर्जी की पहले से हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी...
Translate »
error: Content is protected !!