चुनाव हाईजैक करने की कोशिश कर रही सुक्खू सरकार : राजीव बिंदल

by

एएम नाथ : शिमला, 22 मई । हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।

बिंदल ने शुक्रवार को कहा कि हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में भाजपा को मिली सफलता के बाद कांग्रेस सरकार “बौखला गई” है और अब चुनावों के नियम बदलकर जनादेश को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव से पहले नए नियम और नोटिफिकेशन लाने की तैयारी की जा रही है, जो लोकतंत्र और संविधान की भावना के खिलाफ है।

भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के बीच नियमों में बदलाव करना जनता के अधिकारों पर हमला है। उनके मुताबिक, कांग्रेस सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने, डराने और धनबल के इस्तेमाल के जरिए अपने पक्ष में माहौल तैयार करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश की लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि सरकार सत्ता बचाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि इस तरह के कदमों से जनता का भरोसा नहीं जीता जा सकता।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों और कामकाज से नाराज है। उन्होंने दावा किया कि लोग बदलाव का मन बना चुके हैं और भाजपा लोकतंत्र तथा जनादेश की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर चुनाव प्रक्रिया से छेड़छाड़ करने या जनादेश को प्रभावित करने की कोशिश हुई तो भाजपा सड़कों से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के विभिन्न पद एसआईएस में भरे जाएंगे : 8 अगस्त को बीडीओ कार्यालय ऊना, 9 अगस्त को अंब, 10 अगस्त को गगरेट तथा 11 अगस्त को हरोली में शिविर किए जाएंगे आयोजित

ऊना, 5 अगस्त – एसआईएस इंडिया लिमिटेड रीजनल टेªनिंग एकादमी झबोला बिलासपुर द्वारा सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर भर्ती के लिए विभिन्न शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए एसआईएस इंडिया लिमिटेड रीजनल टेªनिंग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कीमत 1 करोड : उम्र 28 महीने, कद 67 इंच और 3 टाइम खास डाइट. कुरुक्षेत्र पशु मेले में आया ‘प्रताप रूप….ऊपर से नीचे तक पूरा सफेद

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में चल रहे पशु मेले में आया नुकरा नस्ल का घोड़ा ‘प्रताप रूप’ सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. पंजाब के संगरूर जिले से आया प्रताप रूप सिर से...
हिमाचल प्रदेश

भटियात में स्वास्थ्य, परिवहन और सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, जनआंदोलन की चेतावनी

HRTC, अस्पताल और नगर पंचायत के खिलाफ समाजसेवी संस्थाओं का मोर्चा जनसमस्याओं के समाधान की मांग, विधायक पाठनिया पर जताया भरोसा एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा), :  भटियात क्षेत्र में स्वास्थ्य, परिवहन और सफाई व्यवस्था...
Translate »
error: Content is protected !!