राहुल गांधी सच बोल रहे हैं, इसलिए भाजपा को तकलीफ हो रही है..तो ही भाजपा को होती है तकलीफ….राहुल गांधी देश की सोच को लेकर आगे बढ़ रहे : सीएम सुक्खू

by

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सच बोलने से भाजपा को तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की सोच को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन भाजपा इन तथ्यों को स्वीकार नहीं करना चाहती।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने से देश में महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विधवा व अनाथ बच्चों की मदद के लिए पेट्रोल और डीजल पर जो 5 रुपए सैस लगाने के लिए सिर्फ बनाया है, उसको लगाया नहीं है।

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली से शिमला पहुंचने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में मदद नहीं कर रही है।

भाजपा नेता न तो प्रधानमंत्री की तरफ से घोषित 1,500 करोड़ रुपए का पैकेज दिलाने में मदद कर रहे हैं और न ही आपदा प्रभावितों को घर बनाने के लिए 1 बीघा जमीन केंद्र सरकार से दिलाने में सहयोग कर रहे हैं। आज केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की राजस्व घाटा अनुदान राशि को बंद करने के अलावा मनरेगा जैसी योजना को बंद कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा को हिमाचल प्रदेश की जनता क्यों वोट देगी। उन्होंने कहा कि जो भाजपा हिमाचल के आर्थिक हितों पर कैंची चलाने के अलावा आपदा में प्रदेश के लोगों के साथ खड़ी नहीं होती, उसके साथ जनता क्यों जाएगी?

वर्तमान की केंद्र सरकार आज देश पर महंगाई को बढ़ावा दे रही है तथा छोटा चाय बनाने वाला आज व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में 1,000 रुपए की बढ़ौतरी होने से परेशान है। ऐसे में राहुल गांधी अपनी आवाज उठाते हैं, तो ध्यान बांटने के लिए उनको निशाना बनाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज मौसम परिर्वतन के खतरे से जूझ रहा है। पिछले 3 वर्ष में प्राकृतिक आपदा से राज्य को 20 हजार करोड़ रुपए नुकसान हो चुका है। इसके लिए केंद्र सरकार ने भी अध्ययन के लिए अपनी टीम बनाई है तथा राज्य सरकार के वैज्ञानिक भी इसका आकलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए पूरे देश को एक साथ खड़ा होना होगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जब राज्य में डबल ईंजन की सरकार थी, तो प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान पर पहुंचा। वर्तमान सरकार ने पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम शुरू करने के अलावा सी.बी.एस.ई. से पढ़ाई शुरू करके शिक्षा के गिरते स्तर को बचाया है और आज प्रदेश छठे स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल आने के लिए प्रयास कर रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया कि 47 में से 25 शहरी निकाय पर कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि 5 में बाजी बराबरी पर छूटी है। ऐसे में भाजपा की तरफ से किए जा रहे जीत के दावे निराधार है।उन्होंने कहा कि चंबा के 3, कांगड़ा में 6, मंडी में 3, कुल्लू में 3, ऊना में 2 और 1 बराबर, सिरमौर में पूरा राजगढ़ और पांवटा साहिब, सोलन में 2 और शिमला जिला में 5 जगह कांग्रेस जीती है। इसके अलावा 4 नगर निगम के चुनाव परिणाम 31 मई का आएंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार किसान का गेंहू, मक्का, जौ, हल्दी, अदरक और दूध उचित दाम पर खरीद रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। पर्यटन क्षेत्र में एयरपोर्ट का विस्तार और हर जगह हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। कर्मचारियों को पुरानी पैंशन दी है तथा आज प्रदेश के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में वोट का अधिकार देने के साथ महिलाओं को 73वां व 74वां संविधान संशोधन करके 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था शहरी निकाय और पंचायत चुनाव में की। बाद में जब सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष बनी तो इसको बढ़ाकर 50 फीसदी किया गया। राजीव गांधी ने देश को आईटी के क्षेत्र में आगे पहुंचाया। इसके अलावा देश में आतंकवाद के लिए कांग्रेस के 2 प्रधानमंत्रियों राजीव गांधी और इंदिरा गांधी ने बलिदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला के संजौली में कंकरीट का जंगल भाजपा की देन है। वर्तमान सरकार शिमला की सड़कों को चौड़ा करने के अलावा अंडरग्राउंड डक्ट का निर्माण कर रही है तथा लोगों की सुविधा के लिए आईजीएमसी और अन्य जगह अंडरपास बना रही है। इस तरह शिमला के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार प्रयासरत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घरों से वंचित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत होगा नया सर्वेक्षण – सर्वे को शुरू करने के लिए समस्त औपचारिकतायें पूर्ण : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जिला चंबा में अब तक 20 हजार से अधिक  लोगों को आवास उपलब्ध करवाए गए हैं यही नहीं शेष पात्र परिवारों को वर्ष 2029 तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में शहर से लेकर गांव तक एकसमान विकास होगा : सुधीर शर्मा

टंग नरवाणा को सामुदायिक भवन, पुलिस स्पोट्र्स मीट के समापन में की शिरकत धर्मशाला, 30 नवंबर। समूचे धर्मशाला हलके का समग्र विकास किया जा रहा है। पर्यटन मानचित्र पर धर्मशाला को अव्वल बनाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ की राज्य अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ की राज्य अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने सोमवार सायं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओकओवर शिमला में भेंट की तथा उन्हें संघ की विभिन्न मांगों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला ‘सुरक्षित निर्माण मॉडल’ में अव्वल – सीएम ने जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम रहने पर कांगड़ स्कूल की चाहत और राजवीर को किया सम्मानित

रोहित भदसाली। ऊना, 14 अक्तूबर. : ऊना जिला ‘सुरक्षित निर्माण मॉडल’ को लेकर आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अव्वल रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस ‘समर्थ-2024’...
Translate »
error: Content is protected !!