ऊना में स्कूलों के समय में बदलाव

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 4 जनवरी: भीषण ठंड के कारण ऊना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों (प्रारंभिक, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक) के समय में बदलाव किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, अब स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे।
यह आदेश 4 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा। यह निर्णय छात्रों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पढ़ाई के समय की भरपाई के लिए प्रार्थना सभा और अवकाश का समय कम करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक को स्कूलों के समय के अनुसार बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्रों और शिक्षकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री के घर पहुंच कर शोक व्यक्त किया

अजायब सिंह बोपाराय । ऊना :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज ऊना जिला के गोंदपुर जयचंद स्थित उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक निवास पहुंचे और उनकी धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर गहरा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC बस में 20.74 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर के दो युवक गिरफ्तार

कांगड़ा CIA टीम की कार्रवाई, चंबी पुल के पास बस से पकड़े दो संदिग्ध एएम नाथ। शाहपुर :  कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शाहपुर थाना...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

12 लोग जिंदा जले, 38 घायल : 20 मिनट में बस धू-धूकर जली

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बस और आयशर ट्रक के बीच टक्कर से बस के अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते 20 मिनट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैच करवाने का चैलेंज स्वीकारा : स्टेट की चुनी गई कबड्डी टीम इस मैच को हार जाती तो वह खेल मंत्री और मुख्यमंत्री सुक्खू से मांगेंगे माफी

रोहित जसवाल।  नालागढ़ :   हिमाचल प्रदेश स्टेट कबड्डी टीम की सिलेक्शन को लेकर उठे विवाद में अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर खुलकर सामने आए हैं।  उन्होंने स्टेट...
Translate »
error: Content is protected !!