पंचायत चुनावों के दौरान झूठी घोषणाएं कर रही सुक्खू सरकार : जय राम ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार अपने असंवैधानिक कार्यों से बाज नहीं आ रही है और पंचायत चुनावों के दौरान बड़ी-बड़ी तथा झूठी घोषणाएं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद सरकार ने कैबिनेट बैठक आयोजित की और उसके एजेंडे को जानबूझकर मीडिया में लीक किया गया, ताकि चुनावी लाभ लिया जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ तौर पर वोटरों को प्रभावित करने की है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में सरकार द्वारा की गई दर्जनों बजट घोषणाएं आज तक धरातल पर नहीं उतर पाई हैं और केवल कागजों तक सीमित हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सरकार की वास्तविकता को भली-भांति समझ चुकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू प्रतिदिन झूठे दावे कर रहे हैं और पूरी निडरता तथा बेशर्मी के साथ जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल में भी सरकार लगातार झूठी घोषणाएं कर रही है।
जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग से मांग की कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कथित आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का तत्काल संज्ञान लिया जाए और संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के लाभार्थियों एवं केन्द्र संचालकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीधा संवाद समारोह वर्चुअल माध्यम से ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित

शिमला 07 मार्च :जन औषधि परियोजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योजना के लाभार्थियों एवं केन्द्र संचालकों के साथ सीधा संवाद समारोह के आयोजन का वर्चुअल कार्यक्रम ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्टेट नोडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने मतप्रतिशतता का मंथन : दावा प्रदेश में भाजपा दोबारा सरकार बना रही

परवाणू । हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीते 12 नवंबर को हुए मतदान के बाद भाजपा ने रविवार को बैठक कर मत प्रतिशतता पर मंथन किया। 8 दिसंबर को मतगणना से पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री पूबोवाल से करेंगे पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

रोहित भदसाली। ऊना, 13 सितम्बर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार 14 सितम्बर को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान मुकेश अग्निहोत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पूबोवाल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करने के दिए निर्देश, सड़क सुरक्षा पर भी बल

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 अप्रैल. उपायुक्त जतिन लाल ने जिला में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी विभागों को गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य...
Translate »
error: Content is protected !!