पंजाब पुलिस के एएसआई की गोली मारकर हत्या

by

अमृतसर : मजीठा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हमजा गांव के पास रविवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने पंजाब पुलिस के एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने यह दी जानकारी : पुलिस के अनुसार, एएसआई जोगा सिंह का शव फतेहगढ़ चूरियां-मजीठा रोड के पास बरामद किया गया। शव पर गोली के निशान थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमलावर एएसआई की हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गए। यह घटना उस समय हुई जब जोगा सिंह स्कूटर पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे और वर्दी में थे।

पुलिस ने बताया कि जोगा सिंह गणिके बांगड़ गांव के निवासी थे। अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुहैल मीर कासिम ने बताया कि पुलिस को रविवार सुबह एएसआई जोगा सिंह का शव मिलने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही मजीठा थाने के प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसएसपी ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव को बाद में सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

एसएसपी कासिम ने बताया, ”हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं, जिनमें व्यक्तिगत दुश्मनी, रोड रेज या अन्य संभावित कारण शामिल हैं।

बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब के DGP, DSP मजीठा और SHO मजीठा से इस्तीफा देने की मांग की है. खबर लिखे जाने तक  एएसआई जोगा सिंह पर हमला करने वाले अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं मिली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Akali Leader Jatinder Singh Lali

People will not tolerate the dictatorial attitude of the government,” says Lali Bajwa Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 2 : Ahead of senior Shiromani Akali Dal leader and former Punjab Minister Bikram Singh Majithia’s court...
article-image
पंजाब

मैली डैम पर घूमने आए चार दोस्तों में से एक कि डूबने से हुई मौत, गोताखोरों ने दूसरे दिन शव बरामद किया

गढ़शंकर – मंगलवार को घर मे रहकर तंग आकर मैली डैम घूमने आए चार दोस्तों में से एक कि डैम के पानी मे डूबने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही...
पंजाब , समाचार

101 फुट ऊंचे दो राष्ट्रीय ध्वज, होशियारपुर शहर में लगाए जाएंगे : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने शहीद भगत सिंह चौक में राष्ट्रीय ध्वज लगाने से पहले किया भूमि पूजन होशियारपुर, 26 जुलाई : कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर की शोभा बढ़ाने के...
article-image
पंजाब

कांग्रेस प्रभारी यादव के सामने उलझे सोनी और औजला समर्थक

अमृतसर : अमृतसर  लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की राय जानने के लिए पंजाब कांग्रेस की बैठक रखी गई थी। इस दौरान प्रभारी दविंदर यादव की मौजूदगी में सांसद गुरजीत सिंह औजला और पूर्व डिप्टी...
Translate »
error: Content is protected !!