Baddi News : उमेश कुमार मीणा बने ईएसआईसी कर्मचारी संघ के प्रधान : प्रतिद्वंदी अनिल कुमार को 6 मतो से हराया

by

बद्दी में हुए हिमाचल प्रदेश ईएसआईसी कर्मचारी संघ के चुनाव

बद्दी, 25 मई (तारा) :  हिमाचल प्रदेश ईएसआईसी कर्मचारी संघ के प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में उमेश कुमार मीणा विजेता रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अनिल कुमार को 6 मतों से पराजित किया। उमेश कुमार को 68 व अनिल कुमार को 62 मत पड़े।
बद्दी में चुनाव आयुक्त सरवन कुमार की देखरेख में चुनाव कराए गए। उपप्रधान पद के लिए तिकोना मुकाबला हुआ। कुमार साहिल को 66, कमील अहमद को 54 व राकेश कुमार को 12 मत पड़े। कुमार साहिल उपप्रधान चुने। सचिव पद के लिए भी तीन प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें शशि रंजन कुमार 58 मत लेकर विजेता रहे। सुमित चब्बा 42 मत लेकर दूसरे व संजय कुमार 30 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। संयुक्त सचिव पद के लिए नितिन कागरा 76 व वैशाली ग्रोवर 67 मत लेकर विजेता रहे। संजीव कुमार को 64 व अंबुज कुमार को 29 मत पड़े। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुधांशु शर्मा व रंजीत कुमार के बीच सीधा मुकाबला हुआ जिसमें सुधांशु शर्मा का 74 व रंजीत कुमार को 57 मत पड़े। इसके अलावा कार्यकारिणी में नवीन चंद्र मदवाल, शुभम सोनी, विशाल महावार, अमित कौशल, प्रतीक शर्मा, दिनेश पंवर, सुरेंद्र कुमार, अनमोल कुमार मंडल व गौरव को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
हिमाचल प्रदेश चैंबर आफ कामर्स पांवटा साहिब के मुख्य सलाहकार देवव्रत यादव ने चयनित कार्यकारिणी का बधाई दी तथा उन्होंने नई कार्यकारिणी को हर संभव सहयोग करने की बात कही।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक वोट कीमती -DC : जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसपाल की अध्यक्षता में जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा के सभागार  में ‘स्वीप’ (सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) के तहत महिला मतदाताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेक्टर व नोडल अधिकारियों को किया वर्चुअली प्रशिक्षित : अनूप डोगरा

एएम नाथ। चम्बा निर्वाचन विभाग जिला चंबा द्वारा जिला के सभी 631 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन 21 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के लिए नियुक्त जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केवी सलोह में माता सरस्वती की प्रतिमा का DC जतिन लाल ने किया अनावरण : बच्चों के साथ हुए रू-ब-रू, समाज व देशहित में कार्य करने हेतू किया प्रेरित

जतिन लाल ने नव निर्मित केवी भवन का भी किया निरीक्षण ऊना, 14 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर केंद्रीय विद्यालय सलोह में माता सरस्वती की प्रतिमा का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

120 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के स्वीकृति पत्र सतपाल सत्ती ने किए वितरित

ऊना :25 जुलाई : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रविवार देर सायं ग्राम पंचायत बहडाला में 120 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!