Punjab News : अकाली दल को बड़ा झटका : पूर्व राज्यसभा सांसद राजमहिंदर सिंह मजीठा आम आदमी पार्टी में शामिल

by

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 25 मई।
पंजाब की राजनीति में आज उस समय बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला जब शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका देते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व विधायक राजमहिंदर सिंह मजीठा ने भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

CM Bhagwant Maan Punjab News
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजमहिंदर सिंह मजीठा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और पंजाब के विकास तथा जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी नेताओं का साथ मिलना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर पूर्व RTI कमिश्नर हेमइंदर सिंह मजीठा और सुखदीप सिंह मजीठा ने भी आम आदमी पार्टी में शामिल होकर पार्टी नेतृत्व पर विश्वास जताया।
कार्यक्रम के दौरान हल्का मजीठा के इंचार्ज तलबीर सिंह गिल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
राजमहिंदर सिंह मजीठा ने कहा कि वे पंजाब की तरक्की, पारदर्शी शासन और लोगों की भलाई के लिए आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे पूरी मजबूती से पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में विकास और ईमानदार राजनीति के एजेंडे को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है तथा प्रदेश के लोग अब पारंपरिक राजनीति से बदलाव चाहते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कॉलेजिएट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वाघा बॉर्डर और मेरे गांव अमृतसर का किया शैक्षणिक दौरा

 होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :   श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा माहिलपुर के परिसर में स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने वाघा बॉर्डर और मेरे गांव अमृतसर का शैक्षणिक दौरा...
article-image
पंजाब

SAD Programme Held at Thandal

Hoshiarpur/Jan 20/Daljeet Ajnoha :  Former Cabinet Minister and Shiromani Akali Dal general secretary Sohan Singh Thandal today presided over a party programme at the Thandal office in village Thandal, in the Chabbewal Assembly segment.On...
article-image
पंजाब

The steps taken by Youth

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.25 : The program was organized by Youth Sports Welfare Board under the leadership of Chairman Rajiv Walia. Wrestler Dalip Singh Rana The Great Khali arrived as a special guest in this program....
Translate »
error: Content is protected !!