Baddi News :पट्टा मेहलोग में दो दिवसीय मेला सोमवार से शुरू : पूजा देवी व रीना देवी ने मेले का किया शुभारंभ

by

26 को स्टार नाईट में चम्बा के कलाकार काकू राम ठाकुर करेंगे मनोरंजन
पट्टा मेहलोग, 25 मई :  पट्टा मेहलोग का ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला सोमवार से शुरू हो गया है। गांव की पूजा देवी व रीना देवी ने मेला का रिबन काट कर शुभारभ किया गया। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप व सचिव धर्मवीर ने बताया कि इस वर्ष मेले का मुख्य आकर्षण कबड्डी प्रतियोगताएँ व विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन रहेगा। 40 किलो वर्ग में चार, 65 किलो में आठ व 60 किलो में आठ टीमो ने अभी तक प्रतियोगिता में प्रवेश लिया है। भीषण गर्मी के कारण निर्णय लिया गया है कि मैच देर शाम को आयोजित किये जायेंगे। फाइनल मैच व विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन 26 मई को होगा। जिसमें हिमाचल के अलावा साथ लगते हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व दिल्ली तक के नामी पहलवान हिस्सा लेते है।
कबड्डी प्रतियोगिता के प्रभारी ज्योति गुप्ता व पुनीत ने बताया कि लड़कियों की कुश्ती के लिए ओपन प्रतियोगिता होगी। 65 किलो भार वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को रुपये 11 हजार व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 8100 व ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। इसी तरह पहलवानों को मेला कमेटी व बाड़ियाँ पंचायत की ओर से उचित पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा।
कुश्ती दंगल के प्रभारी अक्षय व सूरज ने बताया कि कुश्ती दंगल माली के मुख्य अतिथि दून के विधायक राम कुमार चौधरी रहेंगे। कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में बड़ी माली के विजेता को 9100 रुपये नकद व मुगदर (बुर्ज) के सम्मानित किया जाएगा। स्टार नाईट कार्यक्रम में रात्रि 8 से 10 बजे तक चम्बा के प्रसिद्ध गायक कलाकार काकू राम ठाकुर अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। मेले के शुभारंभ के अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान प्रदीप ठाकुर, सचिव
धर्मवीर कौशल, समिति के सदस्य ज्योति गुप्ता, आकाश, चंद्रकांत, प्रदीप, वीरेंद्र राणा, दीपक, हितेश, शुभम, आदित्य,
पुनीत, अक्षय, प्रशांत, राजा आदि बहुत से गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
दून के पट्टा महलोग में दो दिवसीय मेले का शुभारंभ करते हुए पूजा देवी व रीना देवी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, 1 साल सोना ना खरीदें और वर्क फ्रॉम होम : जंग का असर कम करने के लिए पीएम मोदी की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल बहुत संयम से करने की अपील की. ​​उन्होंने कहा कि इम्पोर्टेड फ्यूल पर निर्भरता कम करने से भारत को चल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसे स्कूल भड़ीयांकोठी के पारितोषिक वितरण समारोह की विधायक नीरज नैय्यर ने की अध्यक्षता : गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा : सदर विधायक नीरज नैय्यर ने आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भड़ीयांकोठी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेधावी छात्राओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 तस्कर हेरोइन के साथ रंगेहाथ पकड़े: बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एएम नाथ । बिलासपुर :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से करीब 57.5 ग्राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सफाई सेवक को की रिक्शा गाड़ी भेंट 

गढ़शंकर, 6 अप्रैल: गढ़शंकर-नंगल रोड पर स्थित गांव गढ़ी मट्टों में शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा एक सफाई सेवक को रिकशा गाड़ी भेंट की गई। यह रिकशा  ज्ञान चंद कनाडा और सुभाष...
Translate »
error: Content is protected !!