गढ़शंकर नगर कौंसिल चुनाव : 2 गाड़ियों में वोटरों को शराब बाँटने के आरोप में भाजपा के गढ़शंकर मंडल अध्यक्ष सहित पांच पर मामला दर्ज : मामले में सात अज्ञात लोगों को भी किया नामजद

by

गढ़शंकर। नगर कौंसिल गढ़शंकर में चुनाव से पहले कल रात एक वजे में दो गाड़ियों में वोटरों को शराब बांटनें और रोकने पर मारपीट करने के आरोप में भाजपा के गढ़शंकर के मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार नीटू, दो महिला उम्मीदवारों सहित पांच पर मामला दर्ज कर लिया गया। जिसमें पांच के इलावा सात अज्ञात को भी नामजद किया गया है। कल दोनों गाड़ियों में शराब व अन्य सामग्री मिलने पर मौके पर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी ने लाइव होकर पूरी घटने के बारे में बताते हुए कार्रवाई किए जाने की बात कहीं थी। उन्हीनों मौके पर गाड़ियां भी दिखाई और उनमें पड़ी शराब की बोतले और भाजपा के झंडे , वोटर सूचियां भी दिखाए थे।

Garhshankar Nagar Council News
गढ़शंकर पुलिस ने किरपाल राम पुर प्यारा सिंह निवासी वार्ड नंबर चार के बयानों पर मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले के मुताबिक किरपाल राम ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह आपने भतीजे सुखप्रीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 के साथ पुडा कॉलोनी निकट पुडा पार्क के पास घर जा रहे थे। हमने वहां पर थोड़ी थोड़ी दुरी पर दो गाड़िया खड़ी देखी। जिनमें आल्टो कार नंबर पीबी 24 डी 7624 में अभिषेक निवासी पाहलेवाल , आलम पुत्र नजीर निवासी बीरमपुर व चार अज्ञात लोग मौजूद थे और क्रेटा गाड़ी नंबर एचआर -26 एफएच -8743 में राकेश कुमार नीटू निवासी वार्ड नंबर चार ,निकट खालसा कॉलेज के साथ पांच अज्ञात लोग बैठे थे जिनमें एक महिला भी शामिल थी। यह लोग गाड़ी से निकल कर पुड़िया व शराब बाँट रहे थे।
किरपाल राम ने बयान में कहा कि जब मैंने उनसे कहा कि चुनाव अचार संहिता लगने के बावजूद वोटरों को लुभाने के लिए नशा बांट रहे है और गाड़ियों पर भाजपा के झंडे, वार्ड नंबर तीन व पांच की वोटर सूचियां और वार्ड नंबर पांच से उम्मीदवार जोगिन्दर कौर व वार्ड नंबर तीन की उमीदवार विजय कुमारी के पोस्टर भी रखे है। जिस पर राकेश कुमार नीटू व अभिषेक ने बाहर आकर कहा कि गाड़ियों में भाजपा के झंडो , पोस्टरों , शराब के इलावा तेरे लिए कुछ और भी रखा है। दोनों के इशारे पर कार में से निकले एक युवक ने खंडे के साथ सुखप्रीत को और अन्य ने मुझसे मारपीट करनी शुरू कर दी और फिर हमें साथ लगते प्लाट में ले जाकर पीटा गया। वहां खड़ी एक महिला उन्हें कह रही थी अब इन्हे जाने नहीं दें। जब हमने शोर मचाया तो लोगों के एकत्र होने पर वह सभी गाड़िया छोड़ कर भाग गए। जिसके बाद सुखप्रीत को अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। किरपाल राम के बयान के मुताबिक वार्ड नंबर पांच से उम्मीदवार जोगिन्दर कौर व वार्ड नंबर तीन की उमीदवार विजय कुमारी के कहने पर किया गया।
डीएसपी दलजीत सिंह खख ने बताया कि दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया। जिनमें से 53 बोतल शराब ,भाजपा के पोस्टर , वार्ड नंबर तीन और पांच की वोटर सूचियां बरामद की गई है। इस संबंध में राकेश कुमार नीटू , अभिषेक , आलम , जोगिन्दर कौर , विजय कुमारी व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धरा 115 (2), 126 (2), 223(2), 223, 61(2), 171, 174, 191(2), 191(3), रिप्रजेंटेशन ऑफ़ द पीपल एक्ट 1950 , 1951 ,1989 की धरा 130 , 135 सी व एक्साइज एक्ट 61 तहत मामला दर्ज किया गया।
फोटो : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी द्वारा लाइव होने पर गाड़ियों में पड़ी शराब की बोतलें और वोटर सूचियां।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीनेवाल में युवक पर किए हमले के मामला – पुलिस ने 24 घंटे में चारों आरोपियों को किया ग्रिफतार : एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली

गढ़शंकर : बीनेवाल में एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल करने के चारों आरोपियों को गढ़शंकर पुलिस ने 24 घंटों में ग्रिफतार कर लिया है। यह जानकारी देते हुए एसएचओ...
article-image
पंजाब

इंग्लिश मीडियम निरंकारी सन्त समागम आयोजित किया

मोहाली 26 जून : निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आर्शीवाद से मोहाली 6 में स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में इंगलिश मीडियम सन्त समागम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली की ओर से पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में कॉलेज के एनएसएस विभाग ने पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें कॉलेज...
article-image
पंजाब

कुल हिंद किसान सभा की जिला कांफ्रेंस में किसानों की चुनौतियों पर चर्चा

होशियारपुर । दलजीत अजनोहा :  कुल हिंद किसान सभा की संघटनात्मक चुनावों के संदर्भ में गांव बडोआण में सभा की 41वीं जिला कांफ्रेंस आयोजित की गई। यह कांफ्रेंस साथियों आशा नंद, अच्छर सिंह और...
Translate »
error: Content is protected !!