Garhshankar News : गढ़शंकर नगर कौंसिल चुनाव में दो पोलिंग बूथों पर तकरार के बावजूद मतदान शांतिपूर्ण संपन : सीपीएम ने सत्ताधारियों धक्केशाही के लगाए आरोप

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर नगर कौंसिल चुनाव में दो पोलिंग बूथों पर तकरार के इलावा मतदान शांतिपूर्ण संपन हो गया। हालांकि सीपीएम ने धक्केशाही व सत्ताधारी पार्टी द्वारा वाहनों पर झंडे लगाकर बूथों तक मतदाताओं को लाकर नियमों की उलंघना करने के आरोप लगाए। गढ़शंकर में कुल 64 .72 प्रतिशत (8909 वोट ) पोलिंग हुई और 13 वार्डों के लिए चुनावी मैदान में उतरे पचास उम्मीदवारों की किसमत डब्बों में बंद हो गई। गढ़शंकर में कुल 13,634 मतदाता हैं, जिनमें 6,752 महिला मतदाता, 6,879 पुरुष मतदाता तथा 3 अन्य मतदाता शामिल थे।

Garhshankar Nagar Council News

गढ़शंकर शहर के 13 वार्डों के लिए 16 पोलिंग स्टेशन मतदान करने के लिए बनाए गए थे। सुवह पोलिंग बूथों पर कम लोग मतदान करने पहुंचे। जिससे बिभिन्न पार्टियों के उम्मीदवार व समर्थक चिंतित दिखे। जिसके बाद मतदान करने के लिए लोग निकले, जिन्में महिलाए काफी संख्या में मतदान करने निकली। वहीं सीनियर सिटीजन भी काफी संख्या में मतदान करने पहुंचे, कुछ सीनियर सिटीजन जो चल नहीं सकते थे उन्हें उनके परिजन व्हील चेयरों पर और अन्य वाहनों पर लेकर मतदान करवाने पहुचें।
वार्ड चार में निर्दलीय कुलविंदर संघा के समर्थन में पहुंचे सीपीएम के नेताओं सीपीएम के जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ,कामरेड दर्शन सिंह मट्टू , सुभाष मट्टू , रविंदर नीटा, गरीब दास बीटन , कुलभूषण कुमार महिंदवाणी , दविंदर सिंह ने पहले आप उमीदवार प्रिंस के बूथ लगाने पर इतराज जताया और आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी द्वारा वाहनों पर झंडे लगाकर बूथों तक मतदाताओं को लाकर नियमों की उलंघना की जा रही है। डिप्टी स्पीकर आपने रिश्तेदार को जिताने के लिए सभी तरह के हथकंडे अपना रहे है। जिसकी शिकायत के लिए डिप्टी कमिशनर , एसएसपी और डीएसपी को फोन किया। लेकिन किसी ने फ़ोन अटेंड नहीं किया। इसके इलावा वार्ड नंबर सात के उम्मीदवारों द्वारा लगाये बूथों पर कुछ तकरार हुयी और बाद में माहौल शांत हो गया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संविधान दिवस पर लें मौलिक कर्तव्यों के निर्वाह का संकल्प : खन्ना

होशियारपुर, 26 नवम्बर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने उनके कार्यालय में मिलने आये लोगों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान के तहत हर व्यक्ति के 11 मौलिक...
article-image
पंजाब

पंजाब – स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सर्दियों को ध्यान में रखते हुए छुटि्टयों का ऐलान कर दिया है। इस बार 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक हॉलिडे रहेंगी। इसके बाद, 1 जनवरी 2025...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं रहूं या ना रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं……मैं किसान कौम से हूं, मैं ना तो डरने वाला हूं ओर ना ही झूकने वाला हूं…. सत्यपाल मलिक का अस्पताल से नया संदेश !!

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें फिर से आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस बात की जानकारी मलिक ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये...
Translate »
error: Content is protected !!