Hamirpur News : प्रगतिशील किसान के घर एवं खेतों में पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़ : निर्माणाधीन राज्य उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का भी किया निरीक्षण

by
एएम नाथ।   हमीरपुर 27 मई। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को यहां शहर के साथ लगते दोसड़का क्षेत्र के एक प्रगतिशील किसान परमिंद्र सिंह डडवाल के घर एवं खेतों में जाकर उनके द्वारा की जा रही आधुनिक एवं मल्टीपल फार्मिंग का जायजा लिया।
इस दौरान उपायुक्त ने परमिंद्र सिंह डडवाल द्वारा उगाई गई विभिन्न फसलों की पनीरी, औषधीय पौधों, बहुफसली विधि से लगाए गए अन्य पौधों और विशेषकर, बांस, पुरानी पाइपों एवं अन्य वेस्ट मैटीरियल का सदुपयोग करते हुए इसमें लगाए गए पौधों का अवलोकन किया।
Hamirpur News
उन्होंने वेस्ट मैटीरियल के भरपूर सदुपयोग और बहुफसली विधि को अपनाने के लिए परमिंद्र सिंह डडवाल की सराहना की। उपायुक्त ने कहा कि परमिंद्र सिंह डडवाल ने खेती में जिस तरह इनोवेशन के साथ नए-नए प्रयोग किए हैं, वह बहुत ही प्रशंसनीय है और उनकी यह पहल अन्य किसानों के लिए प्रेरणदायी साबित हो सकती है। उपायुक्त ने परिमंद्र सिंह डडवाल के ‘वेस्ट टू प्लेट’ के संकल्प की काफी सराहना की। इस संकल्प के तहत वह वेस्ट मैटीरियल का खेती में उपयोग कर रहे हैं।
इस अवसर पर आतमा परियोजना हमीरपुर के परियोजना निदेशक राकेश धीमान, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीडी शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
इसके बाद उपायुक्त ने हथली खड्ड के निकट कृषि विभाग के परिसर में विकसित की जा रही राज्य उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और इसमें अत्याधुनिक उपकरणों को स्थापित करने के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने आने वाले हफ्तों में इस प्रयोगशाला का प
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में तीन वर्ष में ग्रामीण विकास विभाग ने खर्च किए 3500 करोड़:वीरेंद्र कंवर

पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भाजपा को मिला ऐतिहासिक जनादेश ऊना 5 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से पिछले तीन सालों में प्रदेश सरकार ने गांव की अर्थव्यवस्था को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केबल ऑपरेटर से ले रहा था घूस : सीबीआई ने ट्राई के सीनियर ऑफिसर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

एएम नाथ।सिरमौर : सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश में एक केबल ऑपरेटर से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में ट्राई के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुगती की ऊँची धार में हुए भूस्खलन से 200 भेड़-बकरियों के दबने की आशंका

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर उपमंडल की कुगती की ऊँची धार में हुए भूस्खलन से बड़ा नुकसान होने की खबर है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार लगभग 200 भेड़-बकरियों के दबने, घायल होने और मरने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट : केवल सिंह पठानिया

रैत में उपमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक, प्रत्येक विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला : ब्लॉक कार्यालय के समिति हाल में मानसून तैयारियों को लेकर उपमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!