चंडीगढ़ की झील से लिया पानी : बुझाई हिमाचल के कसौली में जंगल की आग

by

कसौली : हिमाचल प्रदेश के कसौली में भारतीय सेना और वायुसेना ने 15 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद जंगलों की आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों की मदद से चंडीगढ़ की सुखना झील से पानी लाकर जंगलों पर बौछारें की गईं।

अधिकारियों ने बताया कि कसौली के पश्चिमी ढलानों पर गिल्बर्ट ट्रेल और अपर मॉल इलाके के जंगलों में भीषण आग लग गई थी। वन और अग्निशमन विभाग की टीमें स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं, लेकिन वे आग पर काबू नहीं पा सकीं। सूचना पर सेना की कसौली ब्रिगेड ने समन्वित कार्रवाई शुरू की।

अभियान में सेना के जवानों, फायर टेंडरों और पानी के टैंकरों द्वारा जमीन पर जारी प्रयासों के अलावा भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से हवाई अभियान भी चलाया गया। चंडीगढ़ की सुखना झील से हेलीकॉप्टरों पर लगी खास बॉम्बी बकेट की मदद से पानी लाया गया और जंगलों पर बौछार की गई। इससे आग पर काबू पा लिया गया। पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने अभियान में शामिल जवानों को ‘ऑन-द-स्पॉट कमेंडेशन कार्ड’ से सम्मानित किया।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 20 की पार्कों में नई लाइट्स का उदघाटन किया, डार्क स्पॉट हुए खत्म

चंडीगढ़, 13 अप्रैल: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करते हुए, अपनी सांसद निधि से जारी फंडों से सेक्टर 20 के विभिन्न पार्कों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जंत्र मंत्र पर प्रर्दशन कर रही पहलवान लड़कियों के पक्ष में पहुंच कर हरपुरा ने बृजभूषण को पद से हटा कर तुरंत ग्रिफतार करने की की मांग

दिल्ली : भारतीय कुशती संघ के अध्यक्ष व भाजपा के सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाते हुए उसकी ग्रिफतारी की मांग को लेकर दिल्ली मे जंतर मंतर पर बैठी अंतरराष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

Keep Case Files in the

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 06 : Internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastu Shastri says that a building we construct is not merely bricks, stone and mortar but a science of subtle...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल पंडोरी बीत का राधे श्याम 8वीं कक्षा में अव्वल

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से आठवीं कक्षा के घोषित किए गए परिणामों में गढ़शंकर के सरकारी स्कूल पंडोरी बीत के छात्र राधे श्याम पुत्र विजय कालस निवासी पंडोरी बीत ने...
Translate »
error: Content is protected !!