बहन बनी प्रधान तो भाई बन गया उपप्रधान : सिरमौर के गांव बाऊनल काकोग में जअनिता शर्मा प्रधान चुनी गई तो उसका सगया भाई रामचरण उपप्रधान

by

सिरमौर : विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत बाऊनल काकोग में लोगों ने  भाई-बहन को पंचायत प्रधान उपप्रधान चुने जाने की पूरे हिमाचल में गांव चर्चा आ गया है।  अनिता शर्मा प्रधान चुनी गई हैं, जबकि उनके सगे भाई रामचरण उपप्रधान बने हैं। खास बात यह भी है कि दोनों शादीशुदा हैं और बहन की शादी भी इसी पंचायत में हुई है। एक ही पंचायत से भाई-बहन का एक साथ प्रधान और उपप्रधान चुना जाना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

चुनाव नतीजे सामने आने के बाद पंचायत में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। ग्रामीण इसे पंचायत राजनीति में एक नई शुरुआत मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि पंचायत ने इस बार जाति और पारंपरिक समीकरणों से ऊपर उठकर शिक्षित और युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

प्रधान पद पर जीत हासिल करने वाली अनिता शर्मा एमए पॉलिटिकल साइंस तक शिक्षित हैं। वह लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और पंचायत के विभिन्न मुद्दों पर लोगों के बीच काम करती रही हैं। चुनाव में उन्हें कुल 385 वोट मिले। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी उर्मिला को 62 मतों के अंतर से हराया। अनिता शर्मा की जीत को पंचायत में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और शिक्षित नेतृत्व की स्वीकार्यता के तौर पर भी देखा जा रहा है।

वहीं, उनके भाई रामचरण ने उपप्रधान पद के चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने 12वीं कक्षा के साथ होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। चुनाव में उन्हें 562 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नवरंग को 431 मतों के बड़े अंतर से हराया। नवरंग को कुल 131 वोट प्राप्त हुए। पंचायत के लोगों का कहना है कि रामचरण युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं और चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने रोजगार, सड़क और पेयजल जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि भाई-बहन की यह जोड़ी पंचायत के विकास को नई दिशा देगी। लोगों का कहना है कि नई पंचायत शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर तेजी से काम करेगी। पंचायत के बुजुर्गों का भी मानना है कि शिक्षित नेतृत्व से गांवों में विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत 1293 पंचायतों में मंगलवार को मतदान हुआ था। मतदान के बाद देर रात तक मतगणना चली और नतीजे घोषित किए गए। पहले चरण के चुनाव में कई जगह दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले, लेकिन बाऊनल काकोग पंचायत का यह नतीजा सबसे अलग और चर्चा में रहने वाला माना जा रहा है। दूसरे चरण में 28 मई को 1,274 व तीसरे चरण में 30 मई को 1,187 पंचायतों में मतदान होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली : प्रदेश के पहले डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी ली शपथ

शिमला :सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर शपथ ली। इस दौरान राहुल, प्रियंका और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। प्रियंका ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में बनेंगे 2 नए मतदान केंद्र – जिला निर्वाचन अधिकारी

मतदान केंद्रों की रैंडमाइजेशन के संदर्भ में बैठक का आयोजन रोहित भदसाली।  शिमला 19 सितंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला में मतदान केंद्रों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केवी सलोह में माता सरस्वती की प्रतिमा का DC जतिन लाल ने किया अनावरण : बच्चों के साथ हुए रू-ब-रू, समाज व देशहित में कार्य करने हेतू किया प्रेरित

जतिन लाल ने नव निर्मित केवी भवन का भी किया निरीक्षण ऊना, 14 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर केंद्रीय विद्यालय सलोह में माता सरस्वती की प्रतिमा का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली सब्सिडी वापस ली और अब सरकार की नज़र महिलाओं के बस किराए पर : मीडिया को धमकाकर अपनी नाकामी छिपाना चाहती है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि सरकार अब अपनी नाकामी छिपाने के लिए तानाशाही पर उतर आई है। खबरें छापने पर मीडिया से...
Translate »
error: Content is protected !!