फलहा गांव में एक पिकअप एक्सपायरी दवाईयों की गिराई मिली : लोगों ने चालक से चकवाई

by

बद्दी, 27 मई (तारा) : बद्दी साई रोड पर धर्मपुर के साथ लगते फलहां गांव में एक पिकअप में भर कर एक्सपाईरी दवाईयां फैंक दी गई। जैसे ही गांव के लोगों को दवाई फैंकने की भनक लगी तो सभी महिलाएं व पुरूष एकत्रित हो गए। और फैंकी गई एक्सपाईरी दवा वापस गाड़ी में भरवा कर लौटा दी। अब उस व्यक्ति ने कहां फैंकी होगी ?

बीते दिन एक पिकअप गाड़ी फलहां गांव के पास आकर रूकी उसमें गाड़ी में सवार लोग एक्सपाईरी दवाईयों की पैकेट ढांग में फैंकने लगे। जैसे ही दवा फैंकने की सूचना गांव के सोहन लाल ठाकुर, गीता सिंह, अमना, प्रदीप सिंह, ध्यान चंद, हिमांशु, हनी, शुभम, जोगिंद्र सिंह व गांव की महिलाओं को पता चला तो वह सभी एकत्रित हो गई। इन लोगों ने पिकअप चालक को घेर लिया और उसे गांव के समीप एक्सपाईरी दवा फैंकने का कारण पूछने लगे। लेकिन उसने कोई भी जवाब नहीं दिया। इस बीच लोगों ने प्रदूषण विभाग को भी सूचना कर दी गई।
पिकअप का चालक डर गया और गांव के लोगों के विरोध को देख कर फैंकी गई सारी दवाई उठाई और वापस पिकअप में डाल ली। सोलन लाल ने बताया कि गांव में लोग पशुपालन का कार्य करते है। फैंकी गई गोलियां, इजेक्शन व पाउडर अगर बकरियां व अन्य पशु खा लेते तो वह मर जाते। गुस्साए लोग चालक की पिटाई करने को तैयार हुए लेकिन चालक ने सभी दवाईयां उठा कर वापस ले जाने को तैयार हो गया।
बॉक्स;
उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशासी अभियंता अभय परमार ने बताया कि सूचना मिलते ही उनका जेई मौके पर गया था और फैंकी गई दवाईयां के सैंपल लिए गए है। पिकअप चालक व जिस भी विभाग की यह दवाईयां होगी उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के कोने कोने में सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने के लग रहे हैं नारे: जयराम ठाकुर

अपनी तीन योजना का नाम नहीं बता सकते, हमारी दर्जनों योजना बंद कर दी सुक्खू सरकार से हर प्रदेशवासी दु:खी, शुल्क, कर, कर्ज और झूठ मुख्यमंत्री की उपलब्धि अगले विधान सभा चुनाव में हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का शुभारंभ

कुल्लू, 18 सितंबर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर कुल्लू में शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का उद्घाटन किया गया। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने वर्चुअल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिला बिलासपुर में 154 बच्चों को मिला लाभ : राजेश धर्माणी

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के दो नए लाभार्थियों को तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बांटे पात्रता प्रमाणपत्र एएम नाथ।  बिलासपुर, 14 जून: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम, एडीसी विनय कुमार होंगे मुख्य अतिथि

एएम नाथ।  धर्मशाला, 19 जनवरी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) विनय कुमार मुख्य अतिथि के...
Translate »
error: Content is protected !!