विकास खण्ड पट्टा के प्रथम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

by

पट्टा मेहलोग, 27 मई (तारा) : सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी बुधवार को ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड पट्टा की ग्राम पंचायत बढ़लग के प्रधान पद के लिए सुमन देवी 709 मतों से तथा उप प्रधान के लिए राकेश कुमार 118 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत भटोली कलां के लिए कपिल ठाकुर 116 मतों से प्रधान पद तथा महिंदर पाल 918 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत घड़सी के प्रधान पद के लिए बिना देवी 44 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए दिनेश कुमार 52 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत गुल्लरवाला के लिए 69 मतों से मोहिन्दर सिंह प्रधान पद तथा 466 मतों से ज्ञान चंद उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के प्रधान पद के लिए देवी राम 185 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए हंस राज 106 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत जाडला के लिए मधु चंदेल प्रधान पद के लिए 276 मतों से तथा हेमन्त कुमार उप प्रधान पद के लिए 247 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत जगजीत नगर के प्रधान पद के लिए मेहर चंद तथा उप प्रधान पद के लिए योगेन्द्र सिंह निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत साईं के लिए 272 मतों से सुमन लता प्रधान पद तथा 234 मतों से हरजीत पंवर उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सौड़ी के प्रधान पद के लिए रीता रानी 81 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए राजिन्द्र कुमार 96 मतों से विजयी घोषित किए गए।
फोटोकेप्शन; ब्लॉक में सबसे अधिक मार्जिन से जीत दर्ज करने सुमन देवी व समर्थक

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के सब्जी मंडी क्षेत्र में भव्य नए परिसर की निर्माण योजना की मुख्यमंत्री ने समीक्षा की

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शिमला के सब्जी मंडी क्षेत्र में प्रस्तावित नए भव्य परिसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खड़ामुख- होली-नयाग्रां सड़क के तहत आरडी 0-280 से 0-620 में निर्धारित समय के दौरान बंद रहेगा वाहनों का परिचालन

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने जारी किए आदेश सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तथा दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक बंद रहेगी सड़कआ, पातकालीन सेवा वाहनों को आवागमन की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी मंदिर ट्रस्ट, दियोटसिद्ध के कैलेंडर-2025 का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया विमोचन

शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी मंदिर ट्रस्ट, दियोटसिद्ध के कैलेंडर-2025 का विमोचन किया। इस अवसर पर एसडीएम बड़सर-सह-मंदिर ट्रस्ट दियोटसिद्ध के अध्यक्ष राजेंद्र गौतम भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसी भी कॉल, मैसेज और फ्रॉड की कहां होगी शिकायत : सरकार ने चक्षु पोर्टल लॉन्च किया

चंडीगढ़ : सरकार ने देश में बढ़ रहे ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड की शिकायत के लिए सरकार ने चक्षु पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर आप फोन कॉल, व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के...
Translate »
error: Content is protected !!