Bjp News : भाजपा ने पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा, दिल्ली के किए नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त : केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब अध्यक्ष बना खेला बड़ा दांव, डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली और अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा की दी कमान

by

नई दिल्ली । भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए तीन राज्यों पंजाब , हरियाणा और त्रिपुरा के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। इन नियुक्तियों के साथ ही, पार्टी प्रमुख नितिन नवीन ने राज्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी पदाधिकारियों की एक नई टीम चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चुनाव वाले राज्य पंजाब में पार्टी ने केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी प्रमुख बनाया है, सांसद और राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष का पद सौंपा गया है, जबकि हरियाणा में पार्टी ने अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है। त्रिपुरा में अभिषेक देबराय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Bjp News

केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब अध्यक्ष बना खेला बड़ा दांव :
पंजाब में सुनील जाखड़ का तीन साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को राज्य का नया भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। 75 वर्षीय ढिल्लों 2007 से 2017 तक बरनाला से विधायक रहे हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं। कांग्रेस की पंजाब चुनावों में हार के बाद, ढिल्लों जून 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वे पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। मालवा क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और सिख चेहरा होने के कारण पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। जिससे साफ़ हो गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल सिंह ढिल्लों के सिख चिहरे का सामने रख कर पंजाब में बड़ा दांव खेलने का मन बना चुकी है। केवल सिंह ढिल्लों की छवि लोक प्रिय नेता के साथ साथ ईमानदार नेता की भी है।

दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा के पास :
केंद्र सरकार में कॉर्पोरेट कार्य और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री की भूमिका निभा रहे हर्ष मल्होत्रा को अब दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी गई है। वे वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे। हर्ष मल्होत्रा 2024 के लोकसभा चुनावों में पूर्वी दिल्ली सीट से सांसद चुने गए थे। रोहतास नगर से ताल्लुक रखने वाले हर्ष मल्होत्रा का जमीनी स्तर पर लंबा अनुभव रहा है। वे पार्षद रहने के अलावा पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ पार्टी को और आक्रामक तथा मजबूत बनाने के उद्देश्य से उनका चयन अहम माना जा रहा है।

डॉ. अर्चना गुप्ता बनी हरियाणा की अध्यक्ष :
हरियाणा में पार्टी ने बड़ा सांगठनिक बदलाव करते हुए मोहन लाल बडौली को हटाकर डॉ. अर्चना गुप्ता को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. अर्चना गुप्ता इससे पहले पानीपत जिले की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 2020 में जब हरियाणा में जिला अध्यक्षों की सूची जारी हुई थी, तब वे उन चुनिंदा महिला नेताओं में शामिल थीं जिन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई थी। जाट और गैर-जाट समीकरणों को साधने और राज्य में महिलाओं की भागीदारी का संदेश देने के लिए अर्चना गुप्ता को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

त्रिपुरा अभिषेक देबरॉय के हवाले :
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने बाइक सवार दो व्यक्तियों से दो किलोग्राम अफीम बरामद कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार गढ़शंकर थाने में पदस्थ एसआई सुभाष चंद्र पुलिस कर्मियों के साथ...
article-image
पंजाब , समाचार

सतौज पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान : कहा….पंचायत चुनाव देश में लोकतांत्रिक प्रणाली की नींव, चुनावों का उद्देश्य लोगों को जमीन स्तर पर लोकतंत्र का बनाना हिस्सा

सतौज : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य की जनता को आगामी पंचायत चुनाव के दौरान पैसे और ताकत का इस्तेमाल करने वालों को पूरी तरह से नकारने का आह्वान किया है।...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के जरुरतमंद विद्यार्थियों को 1.22 लाख के चेक भेंट : जसप्रीत सिंह दरड़ यादगारी वजीफा स्कीम के तहत

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के जरुरतमंद विद्यार्थियों को प्रवासी भारतीय समाजसेवी दर्शन सिंह पिंका इब्राहिमपुर द्वारा अपने सुपुत्र स्वर्गीय जसप्रीत सिंह दरड़ की याद में जारी जसप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

Poet Thakur Das Aidil’s

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 7 : The poetry book ‘Dalitnama’ by the late renowned poet Thakur Das Aidil of village Mahimdanwal Kalan was formally released by noted children’s literature author Baljinder Maan at a special ceremony...
Translate »
error: Content is protected !!