Punjab News : कल होगी 8 नगर निगम और 104 निकायों की काउंटिंग, चुनाव आयोग ने शुरू की ये नई सुविधा

by

चंडीगढ़ : पंजाब में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर इस बार चुनाव आयोग ने खास व्यवस्था की है। पहली बार पंजाब के लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के परिणाम देख सकेंगे। पंजाब चुनाव आयोग ने इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव रिजल्ट लिंक उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।

सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने जानकारी दी कि 29 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। जैसे-जैसे वार्डों की गिनती पूरी होती जाएगी, वैसे-वैसे वेबसाइट पर परिणाम अपडेट किए जाएंगे। मतदाता अपने जिले और वार्ड की जानकारी भरकर आसानी से नतीजे देख सकेंगे।

इससे पहले केवल विधानसभा और लोकसभा चुनावों के परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध होते थे, लेकिन अब पहली बार स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भी यह सुविधा शुरू की गई है।

104 निकायों के लिए हुई थी वोटिंग :  26 मई को पंजाब में 8 नगर निगम, 75 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों समेत कुल 104 स्थानीय निकायों के लिए मतदान हुआ था। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए राज्यभर में 115 काउंटिंग सेंटर बनाए हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी काउंटिंग :  चुनाव आयोग के अनुसार सभी स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सीसीटीवी कैमरों के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित रहे। इसके अलावा, अनाधिकृत लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए प्रत्येक काउंटिंग सेंटर के 100 मीटर के दायरे में सुरक्षा घेरा बनाया गया है। केवल अधिकृत उम्मीदवारों और उनके काउंटिंग एजेंटों को ही प्रवेश मिलेगा।

12 बजे तक साफ हो सकती है तस्वीर :  राज्य चुनाव आयोग का अनुमान है कि अधिकांश नगर निगमों और स्थानीय निकायों के परिणाम दोपहर 12 बजे तक सामने आ जाएंगे। प्रत्येक काउंटिंग सेंटर पर 10 से 14 टेबल लगाई गई हैं, जहां काउंटिंग सुपरवाइजर और असिस्टेंट मतगणना प्रक्रिया संभालेंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान के साथ जंग पर ‘ब्रेक’! ट्रंप का बड़ा ऐलान- 5 दिनों तक पावर प्लांट पर नहीं होगा कोई हमला

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा कूटनीतिक दांव खेलते हुए ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों को टालने की घोषणा की है. उन्होंने अमेरिकी रक्षा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

33.41 चिट्टे समेत युवती सहित 5 व्यक्ति हिमाचल में विभिन्न जगहों से पुलिस ने किए ग्रिफ्तार

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल पुलिस ने आज बिभिन्न जगहों से पुलिस की टीमों ने युवती समेत 5 को 33.41 ग्राम चिट्टे सहित ग्रिफ्तार किया है। जिनमे एक चंडीगढ़ और एक पंजाब का...
article-image
पंजाब

9 नगर निगम और 102 काउंसिल चुनाव प्रकिर्या की तैयारी तेज : मई अंत या जून के प्रथम में मतदान संभव

चंडीगढ़ :  पंजाब के 9 नगर निगमों और 102 नगर काउंसिलों के चुनाव मई के आखिरी सप्ताह या जून के पहले हफ्ते में करवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं हालांकि अभी...
article-image
पंजाब

लूटपाट करने वाले बिल्डरों की सक्रियता से जांच करे, दुखी खरीदारों से शिकायत आमंत्रित करने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी करें : सांसद मनीष तिवारी

मोहाली : बिल्डरों द्वारा लूटे गए लोगों के समर्थन में आवाज़ बुलंद करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने एसएएस नगर में काम कर रहे बड़े बिल्डरों की जांच की मांग की है। दिन में...
Translate »
error: Content is protected !!