पवन दीवान ने सीता नगर क्षेत्र के निवासियों के साथ की बैठक : बड़े-बड़े दावे करने के बजाय जमीनी हकीकतों पर ध्यान दे सरकार: दीवान

by

लुधियाना, 30 मई: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने सीता नगर के निवासियों को आ रही समस्याओं को लेकर एक बैठक की। इस बैठक का आयोजन नीरज बिरला द्वारा किया गया था।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए, दीवान ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा विज्ञापनों के माध्यम से किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की वास्तविकता इससे बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने बताया कि अधिकांश लोग कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर काफी परेशान थे। लूटपाट, चोरी और हत्या जैसे गंभीर मामले आम बात बन चुके हैं। हालात इतने खराब हैं कि लोग दिन के समय भी घर से निकलने में डर महसूस करते हैं।

दीवान ने कहा कि सरकार द्वारा विज्ञापनों के जरिए किए जा रहे दावों और जमीनी सच्चाई में बड़ा अंतर है। सरकार को जमीनी हकीकतों पर ध्यान देते हुए लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करना चाहिए।

इसी प्रकार लोगों ने महंगाई को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की। विशेष रूप से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण आम लोगों के दैनिक खर्चों में काफी बढ़ोतरी हुई है, जबकि दूसरी ओर उनकी आय और वेतन लगभग स्थिर बने हुए हैं। दीवान ने कहा कि सस्ता कच्चा तेल खरीदकर भारी मुनाफा कमाने वाली कंपनियों को जनहित में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें कम करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है और समाज का हर वर्ग इससे प्रभावित है।

उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि केवल दावे करने से विकास नहीं होता और न ही लोगों की समस्याओं का समाधान निकलता है। विकास कार्यों का प्रभाव जमीनी स्तर पर भी दिखाई देना चाहिए। सरकारों को महंगाई जैसी गंभीर समस्या पर भी गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

बैठक के दौरान अन्य के अलावा, पीसीसी मेंबर सुशील मल्होत्रा, पार्टी के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत कपूर, नीरज बिड़ला, रोहित पाहवा, पुलकित चौधरी, राजीव कपूर, अंकित जिंदल, हरजीत सिंह, विजय अरोड़ा, जसपाल शर्मा, मनोहर जैन, मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हत्या का दूसरा अरोपी गगनदीप गढ़शंकर से ग्रिफतार : रजिंद्र कुमार उर्फ रवि की हत्या गुत्थी हरोली पुलिस ने सुलझाई

गढ़शंकर : गांव डल्लेवाल के रजिंद्र कुमार उर्फ रवि की सात अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर जयचंद के जंगल में तेजधार हथियारों से पत्थरों से हमला कर की हत्या की गुत्थी को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा

मर्डर के आरोपी पति पत्नी को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार : पति को उसके भाई की हत्या करने ले लिए जसवीर कौर ने वरना कार से लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल को दिया था

फतेहगढ़ साहिब :  अमलोह के गांव बुग्गा कलां में जमीनी विवाद में भाई का मर्डर करने वाले आरोपी को पुलिस ने पत्नी समेत गिरफ्तार कर लिया है। मर्डर करने में आरोपी की पत्नी ने...
article-image
पंजाब

सुबह पति-पत्नी की मौत : रात को मनाया था बेटी का बर्थडे…..

जालंधर :  वीरवार को भयानक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दंपती की मौत से दो बच्चे अनाथ हो गए। बुधवार रात को बेटी का बर्थडे मनाया व वीरवार...
article-image
पंजाब

सीहवां स्कूल के धर्मप्रीत सिंह ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की उत्तीर्ण

गढ़शंकर l सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सिहवां ब्लॉक गढ़शंकर-2 के पांचवीं कक्षा के छात्र धर्मप्रीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह व रेणु देवी ने सत्र 2025-26 के लिए छठी कक्षा के जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश...
Translate »
error: Content is protected !!