डीपीआरओ कार्यालय के तकनीकी सहायक संजीव शर्मा सेवानिवृत्त

by
एएम नाथ। हमीरपुर 30 मई। जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में तकनीकी सहायक के रूप में सेवारत संजीव कुमार शर्मा शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। जिला लोक संपर्क अधिकारी और कार्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संजीव शर्मा को भावभीनी विदाई दी तथा उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विभाग में संजीव कुमार शर्मा के कार्यकाल की सराहना की। जिला लोक संपर्क अधिकारी ने कहा कि संजीव शर्मा ने विभाग में हमेशा ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कीं।May be an image of one or more people, people smiling and text
नादौन के गांव नघूं के निवासी संजीव शर्मा ने उद्यान विभाग में अपनी सेवाएं आरंभ की थीं और इसके बाद उन्होंने वर्ष 22 मार्च 2010 में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशालय शिमला में प्रोजेक्ट ऑपरेटर के पद पर ज्वाइन किया था। इसके बाद वह कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल के लिए स्थानांतरित हुए। जयसिंहपुर से स्थानांतरण के बाद उन्होंने जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में ज्वाइन किया। वर्ष 2020 में तकनीकी सहायक के पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्होंने धर्मशाला स्थित जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय कांगड़ा में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2022 में उनका स्थानांतरण जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के लिए हुआ और 30 मई 2026 को वह सेवानिवृत्त हो गए।
विदाई समारोह में संजीव शर्मा की धर्मपत्नी अनीता देवी, दोनों बेटे अखिल और निखिल, बेटी अंकिता कुमारी दामाद अभिनव शर्मा, बहन कमलेश कुमारी, बहनोई अरुण शर्मा, भाई निक्का राम, ओम प्रकाश शर्मा, सरोज कुमारी और अन्य परिजन एवं रिश्तेदार भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम की चुप्पी उठाती है सवाल”… जयराम ठाकुर का बड़ा आरोप मुख्य सचिव विवाद पर गरमाई सियासत : सरकार पर हमलावर जयराम ठाकुर

बेनामी डील और नियम उल्लंघन के आरोपों पर जांच की मांग तेज एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में मुख्य सचिव (सीएस) से जुड़े विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अड्डा झुगियां में कल सीमेंट की दुकान के मालिक पर हुई फायरिंग से पहले उसके व्यापारी भाई से 50 लाख की मांगी गई थी फिरौती

जनवरी में भी मांगी गई थी फिरौती और पुलिस ने पकड़ लिया था आरोपी , दोनों बार आई दोपहर करीब एक वजे काल गढ़शंकर । बीत क्षेत्र के अड्डा झुगियां में कल हुई फायरिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानव श्रृंखला से देंगे ‘वोट करेगा ऊना’ का संदेश

ऊना, 14 मई। जिला में लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा उप चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा-शिमला वोल्वो बस सेवा का विधायक नीरज नैयर ने किया शुभारंभ

चंबा से प्रातः 7:30 बजे तथा शिमला से प्रातः 6:00 बजे चलेगी वोल्वो बस बाया पठानकोट, जसूर, तलवाड़ा, ऊना, चंडीगढ़ व सोलन से होकर गुजरेगी वोल्वो बस सेवा एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!