नवोदय स्कूल के शिक्षक ने 12 छात्राओं से छेड़छाड़ करने का 2024 का मामला : कोर्ट ने कठोर कारावास के साथ जुर्माने की सजा भी सुनाई

by

एएम नाथ ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कोर्ट ने छात्राओं से छेड़छाड़ के दोषी शिक्षक को कड़ी सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो कोर्ट) किन्नौर स्थित रामपुर ने 46 वर्षीय रविकांत झा निवासी गांव व डाकघर वारासेउनी जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) को दोष सिद्ध होने पर सजा सुनाई है।

कोर्ट ने दोषी को पोक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत सात साल के कठोर कारावास व सात हजार रुपये जुर्माने व बीएनएस की धारा 75 (2) के तहत तीन साल कठोर कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि रविकांत नवोदय स्कूल में आर्ट्स का अध्यापक था। इसने वर्ष 2024 में स्कूल में आर्ट्स पीरियड के दौरान अलग-अलग दिनों में 12 छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की।

छात्राओं ने इसकी सूचना काउंसिलिंग अध्यापक को दी। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर रविकांत को गिरफ्तार किया। अदालत में 25 गवाहों व एक बचाव पक्ष का साक्ष्य दर्ज किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया। सरकार की तरफ से मुकदमे की पैरवी उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज प्रातः किन्नौर जिला के पूह के गांधी मुहल्ला सम्पर्क मार्ग में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस हादसे...
article-image
पंजाब

बाइक दो युवकों से 40 ग्राम हेरोइननुमा पदार्थ बरामद

माहिलपुर(होशियारपुर)- माहिलपुर थाना के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी कोटफातुही में बाइक सवार दो युवकों से 40 ग्राम हेरोइननुमा पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार कोटफातुही चौकी इंचार्ज...
article-image
पंजाब

रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित : मुफ्त मेडिकल कैंप में 50 मरीजों का चेकअप कर दी दवाइयां

गढ़शंकर : शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा संत गुरमेल सिंह ब्लड सेंटर के तकनीकी सहयोग से बाबा विश्वकर्मा मंदिर गढ़शंकर में शहीद श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तभी बंटी फॉरच्यूनर और इनोवा गाड़ियां- बिना वित्तीय स्वीकृति के बन गया सवा दो सौ करोड़ का प्रोजेक्ट : विमल नेगी के मृत्यु की प्रशासकीय जांच ने बेनकाब की सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। चंबा :  चम्बा के डलहौजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रदेश में पहली बार...
Translate »
error: Content is protected !!