सिरमौर में जिला परिषद के चुनाव का परिणाम घोषित

by
एएम नाथ। नाहन 02 जून। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा जिला सिरमौर के विकास खंड पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई, पच्छाद, संगड़ाह, नाहन, ददाहू तथा कमरऊ स्थित तिलोरधार के जिला परिषद सदस्य के 17 वार्डों के लिए हुए चुनावों का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि वार्ड नं0-1 नौहरा से हंसराज , वार्ड नं0-2 दानाघाटों से अंंिकता ठाकुर, वार्ड नं0-3 रास्त से सुनीता देवी, वार्ड नं0-4 शिलाई से इन्दू, वार्ड नं0-5 टटियाणा से बलबीर सिंह, वार्ड नं0-6 सतौन से खतरी सिंह, वार्ड नं0-7 भगानी से शिवानी, वार्ड नं0-8 भाटांवाली से रोहित चैधरी, वार्ड नं0-9 पातलियों से अरीकेश जंग, वार्ड नं0-10 धौलाकुंआ से भगवान दास, वार्ड नं0-11 बनकला से अंकिता शर्मा, वार्ड नं0-12 त्रिलोकपुर से प्रोमिला देवी , वार्ड नं0-13 ददाहू से शिवानी , वार्ड नं0-14 सराहां से बलदेव सिंह, वार्ड नं0-15 लाना भलटा से लेख राज, वार्ड नं0-16 करगाणू से रीतू बाला तथा वार्ड नं0-17 नेरी कोटली से सरोज बाला को सर्वाधिक मत प्राप्त करने के उपरांत निर्वाचित घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को शांतिपूर्वक तथा पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने में सहयोग व भागीदारी के लिए चुनावी अधिकारियों, कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों सहित सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

18 और 19 नवंबर को चम्बा प्रवास पर रहेंगे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

चम्बा चौगान में चल रही राजकुमार बृजेन्द्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में होंगे शामिल एएम नाथ। चम्बा :  लोक निर्माण विभाग व शैहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 18 और 19...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बंगाल में TMC ने स्‍वीकारी हार : ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का आया पहला रिएक्‍शन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस  के शासन का अंत हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और बंगाल में पहली बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा से कोलका रूट को बढ़ाया गया जटकरी तक : जटकरी के लिए परिवहन निगम की बस सेवा शुरू- नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा ,9 जनवरी :   चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया है कि जटकरी गांव के लोगों की मांग को पूर्ण करते हुए चंबा से कोलका रूट पर जाने वाली परिवहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाएँ सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारक

एएम नाथ। चंबा : जिला कल्याण अधिकारी राज बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के जिन लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है, वे 15 फरवरी तक...
Translate »
error: Content is protected !!