बाड़ियां पंचायत के आधा दर्जन गांव में पेयजल किल्लत : जोहड़जी स्कीम की पहले स्टेज में पंप खराब आने से आई समस्या

by

पट्टा मेहलोग, 3 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की बाड़ियां पंचायत के आधा दर्जन गांव में पिछले एक सप्ताह से लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। पचायत के मदफल, सकराला, बरागु, जोहड़ का हाडा, गटीवाला व एखू गांव के जोड़ने वाली लाईन बंद है। जोहड़जी स्कीम की फर्स्ट स्टेज दजेला एक हफ्ते से मोटर पंप खराब है, जिसकी वजह से जनता को पानी की किल्लत है। लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे है।
मदफल गांव के राजेंद्र कुमार रघुवंशी, परवीन कुमार, नानकु, गुरुदयाल, सकराला से दया पाल, , जोहड़ का हाडा से पूर्व बीडीसी प्रेम चंद, एखू गांव के राजिंदर कुमार, गटीवाला के मान सिंह, बरागु के पूर्व उप प्रधान नेक राम व शिशुपाल ने जल शक्ति विभाग से आग्रह किया है कि पेयजल किल्लत वाले गांवों को बौनी मदफल बड़ेहरी स्कीम से सप्लाई दी जाए। इस स्कीम से कयाटू में पानी डाला जाए जिससे मदफल, सकराला, बरागु, जोहड़ का हाडा गांवों को भी पानी की सप्लाई सुचारू हो सके। वर्तमान में लोग पानी न आने से बाहरी बहाव का पानी ढो रहे है।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में आगे भी यही दिक्कत रहेगी। बरसात के दौरान खड्ड में पानी आने से पंप खराब होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने बौणी–बडेहरी स्कीम में जोड़ने की मांग की है।

उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि यहां पर नया पंप लगाया जा रहा है। बुधवार शाम तक योजना को सुचारू कर दिया जाएगा। वीरवार से भी गांव में पानी छोड़ा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर नगर निगम भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का केंद्र बना : विपिन परमार

₹127 करोड़ की सीवरेज योजना अधूरी, जनता से किए वादे भूली कांग्रेस : भाजपा झूठे वादों और कुशासन से तंग जनता कांग्रेस को बाहर करेगी : विपिन परमार एएम नाथ। पालमपुर :भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पार्षद प्रेमलता और CPDL डायरेक्टर अरुण वर्मा ने निभाया वादा, सेक्टर-43 में 400 KVA ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून : सेक्टर-43 के निवासियों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या से जल्द राहत मिलने जा रही है। क्षेत्र में निर्बाध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

700 ड्राइवरों-कंडक्टरों की होगी भर्ती : एचआरटीसी धार्मिक स्थलों के लिए चलाएगी पौने दो सौ नए रूट – मुकेश अग्निहोत्री

सरकाघाट (मंडी), 2 फरवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी धार्मिक दर्शन के लिए पौने दो सौ नए रूट चलाने जा रही है। इससे प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों के साथ साथ दूसरे...
हिमाचल प्रदेश

सामुदायिक रसोई खोलने पर एक हफ्ते में एसडीएम दें रिपोर्टः एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा

विभिन्न विभागों के साथ बैठक में बोले अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ऊना, 17 फरवरीः बेघर व्यक्तियों के लिए जिला ऊना में सामुदायिक रसोई खोलने के लिए उपयुक्त स्थान के चयन पर अतिरिक्त...
Translate »
error: Content is protected !!