चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में चोरों का आतंक, दिनदहाड़े हो रही चोरियां….व्यापारियों में रोष

by

पुनीत महाजन ।  चंडीगढ़, 4 जून 2026: चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। मार्केट में आए दिन चोर दुकानों के बाहर रखे सामान के साथ-साथ दुकानों के अंदर घुसकर भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि लगभग हर तीसरे दिन किसी न किसी दुकान में चोरी की घटना सामने आ रही है, जिससे कारोबारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
ताजा घटना कल शाम की है, जब प्लॉट नंबर 398 स्थित एक दुकान में एक चोर दुकानदार की मौजूदगी के बावजूद अंदर घुस गया और मौका देखकर कीमती सामान उठाकर फरार हो गया। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में सामान गायब होने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच में चोरी की वारदात का पता चला।
मार्केट के व्यापारियों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि इंडस्ट्रियल एरिया इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो चोरों के हौसले और बढ़ सकते हैं तथा व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि चोरी की घटनाओं पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया तो वे सामूहिक रूप से प्रशासन के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराने को मजबूर होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की पहली बैठक शिमला में 8 जनवरी को

मनरेगा बचाओ संग्राम पर होंगी चर्चा : विनय एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने 8 जनवरी को नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक शिमला में बुलाई है। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू मनमर्जी से चला रहे सरकार, जनता की भावनाओं की नहीं चिंता : जयराम ठाकुर

भाजपा के गुट गिनते रहे सुक्खू, कांग्रेस के गुट कुर्सी खिसकाते रहे सरकार बचाने के लिए दिल्ली दौड़ रहे मंत्री और मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर एएम नाथ। हमीरपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
पंजाब

विश्व पर्यावरण दिवस हर व्यक्ति लगाए एक पेड़ – जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजिंदर अग्रवाल

नए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में पेड़ लगाने की मुहिम शुरू होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : .जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-अध्यक्ष जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी रजिंदर अग्रवाल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!