केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा का टिकट नहीं : भाजपा ने 6 राज्य के लिए 11 उम्मीदवारों का एलान , क्या रवनीत बिट्टू 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे?

by

नई दिल्लीः भाजपा ने आज को 6 राज्यों में आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा ने मध्य प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राजस्थान से सतीश पूनिया को उम्मीदवार बनाया है।

सूची के अनुसार, राजुभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजरिया गुजरात से भाजपा उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि गुजरात में 4, राजस्थान-मध्य प्रदेश में 2-2, ओडिशा में 1 सीट पर उपचुनाव, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में 1-1 सीट पर मतदान होंगे।

मध्य प्रदेश से रजनीश अग्रवाल और राजस्थान से अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने मणिपुर से ए शारदा देवी और अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने ओडिशा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए देबाशीष सामंतराय को भी अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सामंतराय ने हाल ही में भाजपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

वे पहले ओडिशा से राज्यसभा सांसद थे, लेकिन बाद में उन्होंने उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन उम्मीदवारों की सूची में शामिल नहीं हैं। बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा से सांसद हैं, जबकि कुरियन वर्तमान में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और मणिपुर सहित 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव 18 जून को होने वाले हैं। ओडिशा से उच्च सदन के लिए उपचुनाव भी उसी दिन होगा। बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश से ताई तगाक को उम्मीदवार बनाया है।

Rajya Sabha Election:  देखिए किसे कहां से टिकट

1.गुजरातः राजूभाई शुक्ला

2. गुजरातः मुकेशभाई राठवा

3. गुजरातः मानसिंह परमार

4. गुजरातः जितेंद्र कंजारिया

5. ओडिशाः देबाशीष सामंतराय (उपचुनाव)

6. मध्य प्रदेशः तरुण चुघ

7. मध्य प्रदेशः रजनीश अग्रवाल

8. मणिपुरः ए. शारदा देवी

9. राजस्थानः अलका गुर्जर और सतीश पूनिया

10. राजस्थानः सतीश पूनिया

टिकट बंटवारे का संदेश

 

  • दो केंद्रीय मंत्रियों रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कूरियन का नाम इस लिस्ट में नहीं है.
  • दोनों का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है.
  • इसका मतलब यह है कि वे पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और मंत्रिपरिषद में नहीं रहेंगे.
  • बिट्टू हाल ही में कह चुके हैं कि वे अपना बोरिया बिस्तर समेट कर पंजाब जा रहे हैं और विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे.
  • वहीं जॉर्ज कूरियन केरल बीजेपी के नेता हैं, उन्हें राज्य चुनावों के मद्देनजर राज्य सभा में लाया गया था.
  • अब उनकी जगह एमपी से बीजेपी महासचिव तरुण चुग को मौका दिया गया है.
  • इससे पहले एक अन्य राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी राज्य सभा में आ चुके हैं.
  • बीजेपी ने एमपी में दो सीटों पर उम्मीदवार दिए यानी वहां चुनाव होगा और क्रास वोटिंग पर नजर रहेगी.
  • मणिपुर से महिला सांसद होंगी, ए शारदा देवी को टिकट दिया गया.
  • राजस्थान से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को राज्य सभा भेजा जाएगा.
  • पूनिया विधानसभा चुनाव हार गए थे लेकिन बाद के हरियाणा और बिहार विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत कर पार्टी का दिल जीता.
  • पश्चिम बंगाल की शानदार जीत के बावजूद एक अन्य महासचिव सुनील बंसल को राज्यसभा नहीं भेजा गया है.
  • दो मंत्रियों को राज्यसभा में नहीं भेजे जाने का मतलब यह है कि उनकी जल्दी ही मंत्रिपरिषद से छुट्टी हो सकती है.
  • इसी तरह केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश बीजेपी और हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है.
  • एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के तहत वे भी जल्दी ही मंत्रिपरिषद से हट सकते हैं.
  • इससे यह इशारा भी मिल रहा है कि जल्दी ही मंत्रिपरिषद में फेरबदल भी हो सकता है.
  • गुजरात में बीजेपी ने चारों सीटों पर उम्मीदवार दिए हैं, सभी की जीत तय है.
  • गुजरात में पहली बार कांग्रेस का कोई राज्य सभा सदस्य नहीं होगा.

 

 

11. अरुणाचल प्रदेशः ताई तागाक।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वकीलों द्वारा बार-बार नए मामलों में स्थगन की मांग करने पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने की चिंता जाहिर

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में कार्यवाही के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने वकीलों द्वारा बार-बार नए मामलों में स्थगन की मांग करने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने वकीलों से आग्रह...
article-image
पंजाब

सुखदेव सिंह ढींडसा थे पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम : पूर्व सांसद खन्ना

सुखदेव सिंह ढींडसा थे पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम : खन्न खन्ना ने ढींडसा के निधन पर किया शोक व्यक्त, आत्मिक शांति के लिए की प्रार्थना होशियारपुर 30 मई () : पूर्व...
article-image
पंजाब

Just as rats leap from

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 26 : Shiromani Akali Dal’s district urban president and senior vice-president Jatinder Singh Lali Bajwa was specially honoured by Jagtar Singh, circle president, and Iqbal Singh Gopi. Party leaders and workers attended...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ने पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों से की पूछताछ : लोगों का ध्यान भटकाने की मंशा से अपने विरोधियों को उलझाने

फरीदकोट : पूर्व कांग्रेस विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों से आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब विजिलेंस ने तीन घंटे तक पूछताछ की। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक ढिल्लों के खिलाफ एक...
Translate »
error: Content is protected !!