पर्यावरण दिवस पर ओरोविंदो पब्लिक स्कूल में ‘पौधारोपण एवं जागरूकता’ कार्यक्रम आयोजित

by

बीबीएन, 5 जून (तारा) : ओरोबिदो पब्लिक स्कूल बद्दी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बद्दी के एसिसटेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर

अभय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में व अवतार सिंह साइंटिफिक ऑफीसर अवतार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में पौधारोपण करके किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल
केजेएस रंधावा एवं प्रधानाचार्य अनिला नायर ने मुख्य अतिथि एवं छात्रों के साथ मिलकर पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को पेड़ लगाने तथा उनकी देखरेख करने के लिए भी प्रेरित किया ।इस अवसर पर विद्यालय में छात्रों के द्वारा भाषण ,नारे एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधित आर्टिकल पढ़े गए। सभी छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।कार्यक्रम का समापन छात्रों एवं अध्यापकों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेने के साथ हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाबी सिंगर प्रिंस रंधावा को आया गुस्सा, चला दी गोली : मोहाली में रोडरेज! कार की टक्कर के बाद झगड़ा

मोहाली। पंजाबी सिंगर प्रिंस रंधावा को रोडरेज में गुस्सा आ गया और नौबत यहां तक आ पहुंची की उन्होंने गोली तक चला दी। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फेज-11 थाने में मामला दर्ज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

₹500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई : 3 आरोपी गिरफ्तार, 12 दिन की रिमांड

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के चर्चित 500 करोड़ रुपये से अधिक के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्कड़ स्कूल के होनहार सीपीएस किशोरी लाल ने नवाजे : देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है -सीपीएस किशोरी लाल

रक्कड़ (बैजनाथ) :  मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्कड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित हुए। सीपीएस ने कहा...
article-image
पंजाब

आप के पूर्व प्रांतीय संयुक्त सचिव बसियाला, महिला जोनल इंचार्ज कमलजीत व सैक्टर इंचार्ज केवल ने पार्टी की सदस्यता छोड़ी

गढ़शंकर  : आज एक प्रैस भेंट दौरान विधानसभा गढ़शंकर से संबंधित आम आदमी पार्टी के नेता मा. गुरचरन सिंह बसियाला पूर्व संयुक्त सचिव पंजाब व सदस्य हलका बुद्धीजीवी विंग, बीबी कमलजीत कौर कुकड़ां पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!