गढ़शंकर में कांग्रेसी नेताओं ने बैठक कर आगामी विधानसभा चुनावों में स्थानीय कांग्रेसी को हाई कमान से टिकट देने की मांग उठाई

by

हरवेल सिंह सैनी के नेतृत्व में 21 सदस्यीय समिति बनाने की घोषणा

गढ़शंकर, 7 जून : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेसी नेताओं की बैठक हरवेल सिंह सैनी की अगुवाई में आयोजित बैठक में स्थानीय कांग्रेसी नेता को आगामी टिकट देने की मांग की गई और कहा कि जब भी बाहरी व्यक्ति को हाई कमान ने कांग्रेस की टिकट देकर भेजा तो उसकी बड़ी हार हुयी ।
बैठक में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि 1987, 1992 और 2022 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2017 की तुलना में 2022 में पार्टी को कम वोट प्राप्त हुए। उन्हीनों ने इस स्थिति के लिए हलका इंचार्ज की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार बताया। कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान तो हर गांव और घर-घर जाकर वोट मांगे जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का हालचाल लेने के लिए कोई नहीं पहुंचता। उन्होंने कहा कि नेताओं की सक्रियता केवल चुनाव नजदीक आने पर ही दिखाई देती है।
गढ़शंकर क्षेत्र के कांग्रेसियों द्वारा बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी हरवेल सिंह सैनी ने कहा कि बैठक में सभी नेताओं ने कहा कि गढ़शंकर के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि कांग्रेस के गढ़शंकर और नगर पंचायत माहिलपुर क्षेत्रों की काउंसिल चुनावों में अधिकांश उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। ब्लॉक समिति की 34 सीटों में से केवल 6 पर जीत मिली और जिला परिषद की 4 सीटों में से एक भी सीट नहीं मिली। इसके लिए स्थानीय नेताओं ने पार्टी की गलत रणनीति और हलका इंचार्ज की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार है।

उन्हीनों ने कहा बैठक में फैसला किया गया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का विधायक बनाने के लिए पार्टी की एकता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र से बाहर के उम्मीदवारों को स्वीकार नहीं किया जाएगा और केवल स्थानीय उम्मीदवार को टिकट दिए जाने की मांग हाईकमान के समक्ष रखी जाएगी। नेताओं ने कहा कि जब भी कांग्रेस पार्टी ने बाहरी उम्मीदवारों को टिकट दिया है, पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय उम्मीदवार हमेशा लोगों के लिए उपलब्ध रहते हैं, जिससे पार्टी का जनाधार मजबूत होता है।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने 21 सदस्यीय समिति गठित करने का भी फैसला लिया गया, जो क्षेत्र की संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के सुझावों पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पार्टी हाईकमान को भेजेगी।
इस दौरान समर्पित कांग्रेसी नेताओं में श्री आर.पी. सोनी, नरेंद्र मोहन निंदी, ठाकुर बलवीर सिंह पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माहिलपुर , वाटर एंड सीवरेज बोर्ड की पूर्व डायरेक्टर सरिता शर्मा, कुलविंदर सिंह बिट्टू, ठेकेदार कुलभूषण शोरी , वरिंदर सिंह ठाकुर समुंदड़ा , मोहन सिंह थियाड़ा पूर्व चेयरमैन, मार्केट कमेटी गढ़शंकर, पवन कुमार भम्मियां, समाजसेवी रवि मेहता, रशपाल सिंह पाली पूर्व समिति सदस्य, नंबरदार जरनैल सिंह सैला, लाल चंद लाली सैला, सेवानिवृत थानेदार बख्शीश सिंह, जसकरण सिंह जेलदार बिट्टू, महिंदर सिंह पुरखोवाल, हरविंदर हरमन, डॉ. सुनीता, जसवंत सिंह रुड़की खास, निर्मल सिंह बीई रोड़मजारा, रोहित शर्मा, अमनदीप सिंह राजा, गुरविंदर सिंह बैंस रसूलपुर, रणवीर सिंह पूर्व सरपंच, चौहड़ा, जगदीश सिंह पूर्व सरपंच, दिनवाल कलां, प्यारा सिंह पूर्व सरपंच, गोगों , निर्मल सिंह, यारा सिंह, कश्मीर सिंह पूर्व सरपंच, चाहलपुर, सुरिंदर सिंह, महिंदर सिंह, तेजपाल सिंह, जगमीत सिंह सहित बड़ी संख्या में समर्पित कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।
फोटो : बैठक में मौजूद हरवेल सिंह सैनी , सरिता शर्मा व अन्य कांग्रेसी नेता

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्रीखंड यात्रा के लिए मौसम साफ होने तक पंजीकरण बंद : श्रद्धालुओं से अपील, जो जहां हैं, वहीं रहें

एएम नाथ । कुल्लु : खराब मौसम के चलते सोमवार को श्रीखंड यात्रा फिलहाल एक दिन के लिए रोकी गई है। श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

मायावती का सबसे बड़ा एक्शन – भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया-आकाश आनंद के ससुर को पार्टी से पहले निकाला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बहुत बड़ा एक्शन लिया है। इस एक्शन से बहुजन समाज पार्टी के भीतर पारवारिक बिखराव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मायावती ने अपने भतीजे, जिन्हें कुछ समय पहले अपने उत्तराधिकारी...
article-image
पंजाब

कुल हिन्द किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस मनाया

गढ़शंकर : कुल हिन्द किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस राजिंदर सिंह की अध्यक्षता में गांव भज्जल में मनाया गया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते कुल हिन्द किसान सभा के राज्य सचिव...
article-image
पंजाब

निलंबित डीआईजी भुल्लर को मिली अदालत से झटका

चंडीगढ़ : पंजाब के एक प्रमुख रिश्वत मामले में निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को एक बड़ा झटका लगा है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें और उनके सह-आरोपी कृष्णु शारदा को राहत देने...
Translate »
error: Content is protected !!