पंजाब में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर

by

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 6 जून : पंजाब में चल रही विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर भारत निर्वाचन आयोग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि अधिक से अधिक मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर कल से विशेष दिवसीय शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीकरण, मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरणों में संशोधन तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मतदाता संबंधी विवरणों की जांच करें और आवश्यक संशोधन करवाएं।
अनिंदिता मित्रा ने बताया कि निर्वाचन आयोग का लक्ष्य अधिकतम मतदाताओं की मैपिंग कर मतदाता सूची को पूर्णतः अद्यतन और पारदर्शी बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), निर्वाचन अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को पुनरीक्षण प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पंजाब के नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे विशेष शिविरों में भाग लेकर अपने मतदाता विवरणों का सत्यापन अवश्य कराएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में योगदान दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन कर कारवाई की मांग की

अबोहर :  गांव दानेवाला सतकोसी में मृत गाय के शव को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर घसीटने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
article-image
पंजाब

28 करोड़ रुपए की 4 किलो हेरोईन पकड़ी : साढे 4 लाख ड्रग मनी भी बरामद

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस में गाड़ी में छुपाकर रखी 4 किलो हेरोईन सहित बाप बेटे को काबू किया है। जिसकी कीमत करीब 28 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उक्त हेरोइन...
article-image
पंजाब

शंभू रेलवे ट्रैक विस्फोट केस को पुलिस ने सुलझाया : मुख्य साजिशकर्ता का सहयोगी गिरफ्तार

चंडीगढ़/पटियाला, 2 मई :  पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आईएसआई आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए तीन प्रमुख आतंकी घटनाओं-सीआईए मोगा ग्रेनेड हमला, सरहिंद रेलवे ट्रैक...
article-image
पंजाब

*ABVP Hajipur Conducts Seminar on

Hajipur/ Daljeet Ajnoha /Jan.17 :  On the occasion of **Rashtriya Yuva Diwas**, Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) Hajipur organized a **Sangoshthi (Seminar)** on the topic **“Life of Swami Vivekananda”** at **SD Sarvitkari Vidya Mandir...
Translate »
error: Content is protected !!