नाबार्ड के तहत हाटू माता रोपवे परियोजना का किया जाएगा विकास….ढली – रामपुर फोर-लेन सड़क का सर्वेक्षण पूराः मुख्यमंत्री

by
निर्विरोध निर्वाचित नारकंडा नगर पंचायत के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की
नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को किया सम्मानित
एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के हाटू माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध ‘देव संस्कृति’ के लिए विश्व विख्यात है। यहां के लोगों की अपने देवी-देवताओं में गहरी आस्था है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेक प्राचीन मंदिर स्थापित है और राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। May be an image of one or more people and text
पर्यटन और बेहतर संपर्क सुविधा को प्रमुखता प्रदान करते हुए ढलीदृनारकंडादृरामपुर सड़क को फोर-लेन राजमार्ग में विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। इस परियोजना में सुरंग के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि भूस्खलन से होने वाली क्षति को कम किया जा सके और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।May be an image of one or more people
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हाटू माता रोपवे परियोजना के निर्माण की दिशा में सक्रियता से कार्य कर रही है और इस परियोजना को नाबार्ड के अंतर्गत प्रस्तावित किया गया है। इस परियोजना को धरातल पर उतारने में तीन से चार वर्ष का समय लग सकता है, लेकिन सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हाटू माता सड़क के सुधार कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है और इस कार्य में पेड़ों को कटान से बचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगीं।No photo description available.
मुख्यमंत्री ने निर्विरोध निर्वाचित नारकंडा नगर पंचायत के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की। नारकंडा में नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नारकंडा में पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर विधायक कुलदीप राठौर, देहरा से विधायक एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने वेह व धौंटा पंचायतों का किया दौरा बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा…..अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा ।  देहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा क्षेत्र की वेह तथा धौंटा पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 माह में ही फ्लॉप हो गई सीएम सुक्खू की फिल्म –  हमीरपुर के 3 विधायक कर गए सरकार को नमस्ते बोले, जो वार्ड का चुनाव तक न लड़े उन्हें केबिनेट रैंक के साथ दिए औहदे : जयराम

एएम नाथ। धर्मशाला :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू आजकल बड़े उत्साहित हैं और कह रहे हैं कि जयराम की फिल्म फ्लॉप होने वाली है। जयराम ठाकुर ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में इस वर्ष हुई 42 सड़क दुर्घटनाओं में 19 मौतें… 11 स्वयं चला रहे थे वाहन

एएम नाथ । शिमला : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज यहां उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला में जनवरी 2026 में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी : कनाडा में पंजाब के सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग

चंडीगढ़, 02 सितंबर : पंजाब के मशहूर सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर पर फायरिंग हुई है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्रोई गैंग ने ली है। इसको लेकर गैंगस्टर ने...
Translate »
error: Content is protected !!