दुकानदार हत्याकांड में शामिल 2 शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार : 1 पिस्तौल बरामद

by

फिरोजपुर : एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ चलाये गये संयुक्त अभियान के दौरान फिरोजपुर के एक दुकानदार की हत्या के मामले में शामिल राजस्थान के दो शूटरों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विष्णु कुमार निवासी रूपबास, भरतपुर (राजस्थान) और राहुल महावर निवासी अनंतपुरा, कोटा (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से एक .30 बोर की बेरेटा पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, इसी माह की एक तारीख को मखू (फिरोजपुर) में स्थित गाबा जनरल स्टोर के मालिक गुरचरण सिंह गाबा की मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
श्री यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विष्णु का जबरन वसूली, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन से संबंधित आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर राजस्थान पुलिस द्वारा 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में अधिक विवरण साझा करते हुए अतिरिक्त महानिदेशक ए.जी.टी.एफ. प्रमोद बान ने कहा कि वारदात के बाद ए.जी.टी.एफ. द्वारा डीएसपी राजन परमिंदर सिंह की निगरानी में ”हिल ट्रैप” नाम का विशेष अभियान चलाया गया और राजस्थान में बड़े स्तर पर छापेमारी की गई।उन्होंने बताया कि इन छापेमारियों के दौरान मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार मुलजिमों के जम्मू-कश्मीर में छिपने के ठिकाने हैं, जिस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए ए.जी.टी.एफ. पंजाब, फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।

एडीजीपी ने बताया कि मुलजिमों को जम्मू-कश्मीर में पुलिस स्टेशन कूद्द के पास पतनीटॉप-कुड़ रोड पर लगाए गए नाके पर रोका गया। पुलिस टीम को देखते ही मुलजिमों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी से दोनों मुलजिमों को एक पिस्तौल समेत सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि पुलिस टीमें अब घटना के पीछे की असली साजिश का पर्दाफाश करने में जुटी हुई हैं। इसके तहत हमले की योजना बनाने वाले, वित्तीय सहायता देने वाले या अन्य सुविधाएं मुहैया कराने वाले व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज : आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख रुपए भी ठग लिए

चिंतपूर्णी : ACJM अंब कोर्ट के आदेश पर विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख...
article-image
पंजाब

खेती कानूनों के खि़लाफ़ केंद्र सरकार खिलाफ गाँव सतौर से विशाल ट्रैक्टर मार्च कानून रद्ध होने तक केंद्र के खि़लाफ़ किसान डटे रहेंगे आगू

होशियारपुर  :   केंद्र की भाजपा सरकार की तरफ से बनाऐ गए खेती कानूनों को रद्ध करवाने के लिए जहाँ दिल्ली की सीमाओं पर किसान जत्थेबंदियों के नेतृत्व में लगातार संघर्ष किया जा रहा है...
article-image
पंजाब

देहरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन व सहायिका के भरे जाएंगे 13 पद

देहरा /तलवाड़ा :  बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन उपमंडल देहरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 13 रिक्त पद भरे जाएंगे। देहरा के बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशील शर्मा ने...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ने ‘भ्रष्टाचार के विरुद्ध सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी’ विषय पर एक सेमिनार का किया आयोजन

गढ़शंकर , 29 अक्टूबर :  ‘भ्रष्टाचार के विरुद्ध सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी’ विषय पर विजिलेंस ब्यूरो यूनिट होशियारपुर द्वारा मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!