राष्ट्रीय लोक दल के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक से मुलाकात कर स्ट्रीट वेंडरों की समस्याएं उठाईं

by

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 9 जून । राष्ट्रीय लोक दल, चंडीगढ़ प्रदेश इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक महामहिम गुलाब चंद कटारिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ की विभिन्न जनसमस्याओं, विशेष रूप से स्ट्रीट वेंडरों को आ रही परेशानियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय लोक दल, चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष बी.एस. पाठक ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ललित भाटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राममिलन गौड़, प्रदेश महामंत्री डॉ. विकास धवन तथा उत्तर प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन, चंडीगढ़ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्ट्रीट वेंडरों के समक्ष उत्पन्न हो रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और प्रशासन से उनके समाधान की मांग की। महामहिम राज्यपाल एवं प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन वेंडरों द्वारा निर्धारित शुल्क नियमित रूप से जमा किया जा रहा है और जिनके पास शुल्क जमा करने की रसीद उपलब्ध है, यदि उनका सामान किसी भी प्रकार से हटाया या जब्त किया जाता है तो वे इसकी शिकायत प्रशासन को दें, जिस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
महामहिम ने यह भी आश्वासन दिया कि स्ट्रीट वेंडरों का सर्वेक्षण शीघ्र कराया जाएगा ताकि उनकी वास्तविक संख्या और आवश्यकताओं का आकलन कर उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जा सके।
प्रतिनिधिमंडल ने वेंडरों की समस्याओं के समाधान हेतु चंडीगढ़ प्रशासन के साथ-साथ मोहाली प्रशासन को भी मांग-पत्र सौंपा। राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं ने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र सकारात्मक कदम उठाकर स्ट्रीट वेंडरों को राहत प्रदान करेगा।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा वेंडरों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिन दिहाड़े चोरी करने आए तीन चोरों में से एक काबू किया दो मौका से फरार

गढ़शंकर: गढ़शंकर के वार्ड नं. 05 में दिन दिहाड़े ही कशमीरी लोगों के किराए पर लिए कमरे में चोरी करने आए तीन लोगों में एक को स्थानिक लोगों की सहायता से पकड़ कर पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्पीकर पठानिया पर मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के आरोप लगा बीजेपी विधायक हंसराज ने के खिलाफ चुनाव आयोग को की शिकायत

एएम नाथ। शिमला :  बीजेपी विधायक हंसराज ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत करते हुए आचार संहित उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। संवैधानिक पद पर रहते हुए मंडी...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने 3,000 बस रूट फिर से किए चालू : 10,000 से ज़्यादा युवाओं को मिलेगा अपना काम!

चंडीगढ़: जिस सड़क पर कभी सन्नाटा था, आज वहाँ तरक्की की धुन सुनाई देगी! मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए रोज़गार और...
Translate »
error: Content is protected !!