ई.एस.आई. सुविधा समागम में मजदूर हितों से जुड़े मुद्दे उठे

by

बद्दी 10 जून (तारा)  ई.एस.आई. क्षेत्रीय कार्यालय में उपनिदेशक जय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सुविधा समागम में उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं और ई.एस.आई. सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मेलाराम चंदेल ने समागम के समय में किए गए बदलाव की पूर्व सूचना न दिए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने यह भी कहा कि कई उद्योगों में मजदूरों का पंजीकरण नहीं किया जाता, लेकिन संबंधित उद्योगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, जिससे गरीब श्रमिकों को नुकसान उठाना पड़ता है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स, हि. प्रदेश पांवटा साहिब के सलाहकार देवव्रत यादव ने कहा कि ई.एस.आई. अस्पताल और शाखा कार्यालय संतोषजनक सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन दुर्घटना और मृत्यु से जुड़े मामलों के निपटारे में अनावश्यक दस्तावेजों की मांग के कारण कई मामले लंबित हैं। उन्होंने श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए प्रक्रियाओं को सरल बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उपनिदेशक जय सिंह ने आश्वासन दिया कि भविष्य में अनावश्यक आपत्तियां नहीं लगाई जाएंगी तथा लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाएगा।

बैठक में विभिन्न उद्योगों के एचआर प्रतिनिधि, निगम अधिकारी, ट्रेड यूनियन पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने इन फसलों की MSP बढ़ाई : यूनियन कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला…धान का MSP 72 रुपये बढ़ाकर 2,441 रुपये किया प्रति क्विंटल

नई दिल्ली : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने बुधवार (13 मई 2026) को भारत की ऊर्जा (Energy) सुरक्षा और खेती को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं....
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल प्रबंधन समितियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका कर सकती है अदा – राजिन्द्र गर्ग

बिलासपुर 19 मार्च – समग्र शिक्षा जिला बिलासपुर के सौजन्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर स्थित जुखाला में जिला स्तरीय उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन कमेटी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नंगड़ां में इंडियन ऑयल ने आयोजित की मॉक ड्रिल

ऊना 6 जुलाईः इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, पाइपलाइन डिविजन ऊना ने ग्राम पंचायत नंगड़ां में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। मॉक ड्रिल में अग्निशमन विभाग तथा स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों व निवासियों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर होस्टल और एमएलएसएम सुंदरनगर की टीमों ने जीता हॉकी खिताब

एएम नाथ। मंडी, 29 अगस्त।  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में सुंदरनगर होस्टल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईआईटी...
Translate »
error: Content is protected !!