विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वर्चुअल माध्यम से किया उप मंडी तीसा का उदघाटन

by

59 लाख रुपए से निर्मित उप मंडी तीसा में 6 दुकानें व एक कोल्ड स्टोर निर्मिति

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उप मंडी तीसा का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। 59 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस उप मंडी में 6 दुकानें व एक कोल्ड स्टोर निर्मित किया गया है।
इस अवसर पर तीसा में उपस्थित जनसमूह को वर्चुअली संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने सर्वप्रथम तीसा क्षेत्र के किसानों व बागवानों को नवनिर्मित उप मंडी के शुभारंभ अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तीसा उपमंडल फूलों, फलों, तथा गैर मौसमी सब्जियो के लिए जाना जाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उप मंडी तीसा के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों व बागवानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए अपने क्षेत्र से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिस से उनके समय व धन की बचत होगी तथा उन्हे अपने उत्पादों के सही दाम भी मिलेंगे।
कार्यकम में एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश हज कमेटी के अधयक्ष दिलदार अली बट्ट ने भी सम्बोधित किया। ललित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार मुख्य मंन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नतृत्व में निरंतर किसानो व बागवानों के हित में अनेक सार्थक कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक मक्की, गेहूं, जौं तथा हल्दी के लिए समर्थन मूल्य देने वाला देश का पहला राज्य है। उन्होंने जिला के सभी किसानो से अपील कि वे ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक खेती को अपनाते हुए सरकार द्वारा दिये जा रहे समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली बट्ट, चुराह विस क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी यशवन्त खन्ना, जिला परिषद सदस्य निर्मला भूटानी, कृषि विभाग के उपनिदेशक भूपेन्द्र कुमार, एपीएमसी के सदस्य पवन ठाकुर, नसीब राणा, राकेश कुमार, देवराज, लोकेंद्र, एपीएमसी के सचिव भानु प्रताप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भाग सिंह ठाकुर, व पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जस्सा राम भारद्वाज, मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी चुराह के अध्यक्ष अब्दुल मजीद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष वरुण शर्मा तथा उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से किसान व बागवान का उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल मजदूरी की रोकथाम को DC जतिन लाल ने किया औचक निरीक्षण : पाँच किशोरों की उम्र संदिग्ध, किशोरों से संबंधित दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड और अन्य प्रमाणपत्रों की मांग की

रोहित भदसाली।  ऊना, 16 अक्तूबर। उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में बाल मजदूरी की रोकथाम के उद्देश्य से बुधवार को जिले के विभिन्न ढाबों और अहातों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खड़गे के करीबियों ने वसूले 15 लाख, फिर भी नहीं दिया ठेका, ठेकेदार ने की ख़ुदकुशी?

बैंगलोर: कर्नाटक के बीदर में ठेकेदार सचिन मोंगप्पा पांचाल की ख़ुदकुशी के मामले ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सचिन ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, और अपने सुसाइड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति पट्टा की प्रथम बैठक आयोजित : एसडीएम बद्दी ने सभी सदस्यों को एन्टी चिट्टा की शपथ दिलाई

पट्टा मेहलोग, 27 जून (तारा) : विकास खंड कार्यालय पट्टा मेहलोग में नवगठित पंचायत समिति पट्टा की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडलाधिकारी (ना.) बद्दी डॉ. संजीव धीमान, खंड विकास अधिकारी पट्टा...
हिमाचल प्रदेश

22 नायब तहसीलदारों के तबादले

शिमला : प्रदेश सरकार ने 22 नायब तहसीलदारों के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में राज्य के प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार कांगड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!