जमीन पर बैठे बच्चों को देख द्रवित हुए विधायक डॉ. जनक राज : मांधा विद्यालय के बच्चों को विधायक ने दिए 40 डेस्क

by

किसी स्कूल में बैठने की कमी हो तो दें सूचना : जनक राज

एएम नाथ। भरमौर : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने तुन्दाह पंचायत के मांधा विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए 40 डेस्क उपलब्ध करवाए हैं। विधायक ने कहा कि कुछ समय पहले उन्हें मांधा विद्यालय का दौरा करने का अवसर मिला था। इस दौरान उन्होंने देखा कि कई छोटे-छोटे बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। यह दृश्य देखकर उनके मन में गहरी वेदना उत्पन्न हुई और उन्होंने बच्चों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करने का संकल्प लिया।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से विद्यालय को 40 डेस्क उपलब्ध करवाए गए हैं, ताकि बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई न करनी पड़े। विधायक ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का होना भी बेहद आवश्यक है। बच्चों को सम्मानजनक वातावरण मिलेगा तो उनका मनोबल बढ़ेगा और वे पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
डॉ. जनक राज ने क्षेत्र के अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन समितियों से भी आग्रह किया है कि यदि किसी अन्य विद्यालय में भी बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है या आधारभूत सुविधाओं की कमी है, तो इसकी जानकारी उन्हें दी जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के कारण परेशानी का सामना न करे। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका मानना है कि इससे बच्चों को बेहतर माहौल मिलेगा और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में जयराम का कांग्रेस पर हमला ….कहा, अपने फायदे के लिए कई बार की लोकतंत्र की हत्या

हिमाचल ऑन सेल’ चला रही सुक्खू सरकार भाजपा नहीं होने देगी सरकारी संपत्तियों की बिक्री : जयराम ठाकुर आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार था, इतिहास नहीं भूलेगा देश : जयराम ठाकुर एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज के समग्र विकास में महिलाओं का अहम योगदानः सत्ती

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित ऊना (8 मार्च)- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आज राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में मनाया गया, जिसमें छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू जीजा मनदा नी, सोरयां दी सुनदा नी : जसवां परागपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने के नारे लगाए

जसवां : विधानसभा जसवां परागपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोटला बेहड़ और रक्कड़ में दो एसडीएम कार्यालय बंद करने के विरोध में ‘सुक्खू जीजा मनदा नी, सोरयां दी सुनदा नी’ के नारे लगाए। भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 6 लोगों की गई जान, उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे सभी

एएम नाथ। शिमला  : हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बुधवार को दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के त्यूणी के 2 बच्चों और दो महिलाओं समेत...
Translate »
error: Content is protected !!