दोस्त ने किया था दोस्त का कत्ल : हत्या के बाद लाश को दातर से गर्दन, धड़, जांघों और पैरों के पास चार जगहों से काटा : बाथरूम में छिपाए 4 हिस्से

by

जालंधर :  32 वर्षीय तनिष अरोड़ा उर्फ नन्नी शेर सिंह कॉलोनी में 5 जून को कार के मैट और बोरे में लिपटी सड़ी-गली लाश मिली थी। परिवार ने तनिष के साथी दीपक पर हत्या का आरोप लगाया है, जो घटना के बाद से परिवार सहित फरार है। तनिष के भाई मनीष अरोड़ा के अनुसार, तनिष और दीपक के बीच पैसों का लेन-देन था। शक है कि पैसे मांगने के बहाने दीपक ने तनिष को अपने किराए के घर बुलाया और वहीं उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद शव को दातर से गर्दन, धड़, जांघों और पैरों के पास चार जगहों से काटा गया।

जिसके बाद शव को तिरपाल, बोरे और कार के मैट में लपेटकर रस्सियों से बांध दिया गया। परिवार का दावा है कि आरोपी शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था, लेकिन ग्राउंड फ्लोर पर किराएदारों की मौजूदगी के कारण वह शव बाहर नहीं ले जा सका।  जिसके उसने शव को बाथरूम के अंदर दरवाजे के पीछे खड़ा कर दिया ताकि किसी को शक न हो और दरवाजा भी न खुल सके। मनीष ने बताया कि 3 जून को तनिष रोजाना की तरह ऑटो लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 5 जून को उसकी लाश मिलने की सूचना मिली।  शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना भी मुश्किल हो गया था। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद दीपक अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ घर को ताला लगाकर फरार हो गया। वारदात के बाद उसने पहली रात अपने साले के घर बिताई और फिर लुधियाना की ओर निकल गया।  वहीं, तनिष का ऑटो भी घटना के बाद से गायब है, जिसे पुलिस अब तक बरामद नहीं कर पाई है। परिवार का दावा है कि दीपक का ऑटो उसके साले के घर के बाहर मिला था, जिससे उनका शक और गहरा हो गया।

जिक्रयोग है कि दीपक पर पहले भी थाना मकसूदां में हत्या का मामला दर्ज होने की बात सामने आई है।  परिवार का आरोप है कि वर्ष 2024 में बुलंदपुर इलाके में उसने 6 लोगों पर चाकू से हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। लैदर कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अजमेर सिंह के अनुसार, आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*नव नियुक्त जिला अध्यक्ष (देहात) और मैंबर कोर कमेटी जत्थेदार लखविंदर सिंह लक्की गुरुद्वारा शहीदा लड़ेवाल में नतमस्तक हुए

गुरदारा शहीदा लदेवाल के हेड ग्रंथी हरबंस सिंह,भूपिंदर सिंह की ओर से गुरु घर की बख्शीश सिरोपा देकर किया सम्मानित  *उपरांत चवेवाल और गढ़शंकर के अकाली वर्करों की ओर से जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा...
article-image
पंजाब

Vidya Mandir Senior Secondary Model

Hoshiarpur/July 25/Daljeet Ajnoha : Players of Vidya Mandir Senior Secondary Model School, Shimla Pahari, Hoshiarpur, delivered an outstanding performance at the karate championship on 3 May 2026 held at Oakdale School, Bullowal, bringing laurels...
article-image
पंजाब

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पर सीपीआईएम ने शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का किया आह्वान

गढ़शंकर l शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर स्थानीय डॉक्टर भाग सिंह हॉल में कॉमरेड कुलविंदर संघा की अध्यक्षता में क्रांतिकारी जोश और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!