स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी टक्कर : तीन लोगों की मौत

by

फरीदकोट :   नानकसर बस्ती के पास फिरोजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार पिता और उसके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान गांव बीड़ चहिल निवासी जतिंदर सिंह (32), उसकी बेटी गुरलीन (2) व बेटी मन्नू (1) के रूप में हुई जबकि घायल पत्नी हरप्रीत कौर व 4 वर्षीय बेटे को इलाज के लिएगुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

गांव बीड चहिल निवासी जतिंदर सिंह अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ बाइक पर मल्लावाला से दवाई लेकर फरीदकोट लौट रहा था। जैसे ही वह फरीदकोट में फिरोजपुर की नानकसर बस्ती के पास पहुंचा तो सामने से आई एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी अधिक थी और वह गलत दिशा में जाकर बाइक से टकराई। लोगों का यह भी कहना है कि दुर्घटना के बाद एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि हादसे में दो बच्चों और उनके पिता की मौत हुई है, जबकि एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार से कुछ डंडे और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। इस संबंध में भी जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रोहड़ू कोर्ट और SDM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला ,:  रोहड़ू क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब रोहड़ू कोर्ट परिसर और एसडीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सनी देओल का धमाकेदार ‘जाट’ अवतार वायरल

इंडियन, बॉर्डर, जीत जैसी कई फिल्मों से प्रसिद्ध हुए अभिनेता और राजनेता सनी देओल ने 19 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के जश्न में डूबे सनी हैदराबाद में शूटिंग में व्यस्त हैं।  अभिनेता...
article-image
पंजाब , समाचार

तीज त्यौहार में डिप्टी कमिश्नर व कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की धर्मपत्नी ने की शिरकत : हमारी अमीर विरासत व संस्कृति से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं त्यौहार: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 11 अगस्त :   डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल ने कहा कि त्यौहार हमें हमारी अमीर विरासत व संस्कृति से जोडऩे में अहम भूमिका निभाते हैं, इस लिए हमें खुशी व उत्साह से...
article-image
पंजाब

थाना व एएसपी कार्यलय के वीच चोरों ने दुकान में सेंध लगा कर 50 हजार रुपये व हजारों का सामान चोरी किया

गढ़शंकर में पुलिस प्रशासन की ढीली पकड़। गढ़शंकर – कोरोना सक्रमण के कारण यहां दुकानदारों का धंधा मंदा चल रहा है वही गढ़शंकर इलाके में समाजविरोधी तत्वों के हौंसले बुलंद हैं वह वारदात को...
Translate »
error: Content is protected !!