नव निर्वाचित पार्षद 24×7 जनता की सेवा के लिए रहें तत्पर : केवल सिंह पठानिया

by
सादगीपूर्ण समारोह में नव निर्वाचित पार्षदों ने विकास और जनसेवा के प्रति जताई अपनी प्रतिबद्धता।
एएम नाथ। शाहपुर, 12 जून।  शाहपुर नगर पंचायत के नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज सादगी एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर ने नव निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें वार्ड नंबर-1 से अभिषेक माथुर, वार्ड नंबर-2 से अनुपम, वार्ड नंबर-3 से बविता, वार्ड नंबर-4 से प्रीति परिहार, वार्ड नंबर-5 से राजीव सिंह, वार्ड नंबर-6 से नितिन कौशल तथा वार्ड नंबर-7 से विजय सिंह शामिल रहे।
इस अवसर पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सभी नव निर्वाचित पार्षदों एवं उनके परिवारजनों को बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे 24×7 जनता की सेवा के लिए समर्पित रहें और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में नगर पंचायत शाहपुर में लगभग 10.43 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय किए गए हैं। शाहपुर का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल शाहपुर में शीघ्र ही डायलिसिस की 10 मशीनें स्थापित की जाएंगी तथा ब्लड बैंक की सुविधा भी शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आईटीआई शाहपुर के समीप 40 नई दुकानों का निर्माण करवाया जाएगा, जिनमें फोरलेन परियोजना से प्रभावित दुकानदारों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा नगर पंचायत शाहपुर के लिए 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
समारोह में नव निर्वाचित पार्षदों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शाहपुर नगर पंचायत के विकास एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस दौरान नव निर्वाचित पार्षदों ने विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया तथा उनकी धर्मपत्नी को टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नगर पंचायत शाहपुर की ओर से एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर को भी टोपी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एटीसी शाहपुर की प्रभारी डॉ. सुनंदा पठानिया, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर, पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील, जिला परिषद सदस्य सुरिन्द्र ठाकुर एवं संदीप, नगर पंचायत शाहपुर की पूर्व अध्यक्ष ऊषा शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, पूर्व पार्षद शुभम ठाकुर, आजाद सिंह, पुष्पा जरयाल, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम चम्बियाल, अनीता धीमान, नगर पंचायत शाहपुर का स्टाफ, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, रीना पठानिया, बलवीर चौधरी, योगिंदर महाजन, जितेंद्र सोंधी, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय पार्षदों के परिवारजन तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा सरकार के दो वर्ष उपलब्धियों से परिपूर्ण – प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग का समान विकास किया सुनिश्चितः राजीव शुक्ला

एएम नाथ / रोहित जसवाल। बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आज बिलासपुर के लुहणू मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झुलाड़ फार्म हाउस में बागवानी योजनाओं की समीक्षा ….मार्च में तैयार होगा प्लांट हेल्थ क्लिनिक: केवल सिंह पठानिया

अधिकारियों को अधिक से अधिक समय फील्ड में बिताने के दिए निर्देश एएम नाथ।  शाहपुर, 21 फरवरी।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झुलाड़ स्थित बागवानी विभाग के फार्म हाउस में प्रातःकाल एक महत्वपूर्ण समीक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिटायर्ड जज ने की खुदकुशी – सुसाइड नोट बरामद – वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कुरुक्षेत्र में एक रिटायर्ड जज ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जज का शव शाहबाद मारकंडा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के बगल में पड़ा हुआ मिला है। सूचना मिलने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैडक्रॉस को बल देने के लिए डीसी अमरजीत सिंह की विशेष पहल : 25 हजार रुपये का अंशदान करके हमीरपुर जिले के पहले संरक्षक बनें

बिझड़ी-दियोटसिद्ध क्षेत्र के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सौंपी एंबुलेंस हमीरपुर 16 फरवरी। जिला हमीरपुर में रैडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!