राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पूर्व-प्रवेश परामर्श सत्र शुरू, विद्यार्थियों को दी जा रही करियर संबंधी जानकारी

by

बी.ए. व बी.कॉम. प्रवेश प्रक्रिया जारी, सलूणी कॉलेज में 19 जून तक चलेगा काउंसिलिंग कार्यक्रम

एनईपी-2020 के तहत प्रवेश को लेकर जागरूकता अभियान, सलूणी महाविद्यालय में परामर्श सत्र प्रारम्भ

एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी, जिला चम्बा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.ए. एवं बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रवेश प्रदान किए जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को बहु-प्रवेश एवं बहु-निकास (मल्टीपल एंट्री एंड एग्जिट) जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
महाविद्यालय के करियर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए पूर्व-प्रवेश परामर्श (प्री-एडमिशन काउंसिलिंग) सत्र का आयोजन 12 जून से 19 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक महाविद्यालय परिसर में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को महाविद्यालय में उपलब्ध विषयों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी), बहु-विषयक शिक्षा, करियर संभावनाओं तथा प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाना है।
परामर्श सत्र के दौरान विद्यार्थियों को विषय चयन, प्रवेश पात्रता, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और भविष्य की शैक्षणिक एवं रोजगार संबंधी संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
करियर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयोजक पंकज कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून 2026 निर्धारित की गई है। प्रथम मेरिट सूची 20 जून तथा द्वितीय मेरिट सूची 24 जून 2026 को जारी की जाएगी। इसके अतिरिक्त नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम 28 से 30 जून तक आयोजित होगा, जबकि नियमित कक्षाओं का शुभारंभ 1 जुलाई 2026 से किया जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने और पूर्व-प्रवेश परामर्श सत्र में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही विषय चयन करने तथा बेहतर करियर योजना बनाने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिवल अस्पताल गढ़शंकर में रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा तहत लगाया नेत्रदान जागरुक्ता कैंप : किसी भी रक्त समूह, धर्म, जाति, लिंग, समुदाय या क्षेत्र आदि का व्यक्ति के नेत्रदान किए जा सकते : जेबी बहल

गढ़शंकर।  सिवल अस्पताल गढ़शंकर में रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा सिवल अस्पताल गढ़शंकरके सहयोग से नेत्रदान पखवाड़ा तहत नेत्रदान जागरुक्ता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्यां में समाजिक संस्थाओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत, दो घायल

रोहित जसवाल । टाहलीवाल : टाहलीवाल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि इनके दो साथी घायल हैं। यह हादसा उस समय हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने भारतीय राजनीति का मजाक बना दिया , कांग्रेस के नेता जरा अपने नेता को समझाएं : पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार

पालमपुर : पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि आज कल राहुल गांधी विदेश में हैं और लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ-कुछ कह रहे है, जिसे पढ़ कर शर्म आती है। अमेरिका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रा ने स्कूल भवन की मांग रखी : सीएम सुक्खू ने रचौली स्कूल के लिए 2 करोड़ किए घोषित

रामपुर बुशहर स्कूल में विद्यार्थियों से सीधा संवाद; शिक्षकों की गैर-शैक्षणिक ड्यूटी, नशा, पर्यटन और सामाजिक समानता पर हुए सवाल-जवाब एएम नाथ। रामपुर बुशहर, 3 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राजकीय वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!