शिमला के जाखू स्थित हनुमान मंदिर में चार एस्कलेटर्स का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ : प्रतिघंटा 6 हजार श्रद्धालु कर पाएंगे सफर

by
एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय ।  शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां जाखू स्थित हनुमान मंदिर में प्रदेश के पहले आउटडोर एस्कलेटर्स का शुभारम्भ किया।
समुद्रतल से 2455 मीटर की ऊंचाई पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में लोगों की आवाजाही को आरामदायक बनाने के उद्देश्य से नवनिर्मित चार एस्कलेटर्स का निर्माण 7 करोड़ 94 लाख रुपये से शिंडलर इंडिया द्वारा किया गया है। इन एस्कलेटर्स पर अधिकतम 6 हजार श्रद्धालु प्रतिघंटा सफर कर पाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एस्कलेटर्स से श्रद्धालुओं को हनुमान मंदिर के सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध हुई है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एस्कलेटर्स के दोनों ओर सेफ्टी ब्रेक और एलईडी लाईट्स लगाई गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन जाखू मंदिर श्रद्धालुओं के साथ-साथ शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है। प्रदेश सरकार द्वारा इस धार्मिक स्थल पर सभी प्रकार की आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास निरंतर जारी हैं।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, विधायक संजय रतन, नीरज नैय्यर, विनोद सुल्तानपुरी, अजय सोलंकी, नगर निगम शिमला की उप-महापौर उमा कौशल, पार्षद, प्रधान सचिव आर.डी.नजीम, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, आयुक्त नगर निगम भूपेंद्र अत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्थिक आपात काल लगाने को लेकर माननीय न्यायालय की टिप्पणी सरकार को आईना : जयराम ठाकुर

प्रदेश को चौतरफा नुकसान पहुंचा रही है व्यवस्था परिवर्तन की सरकार आपदा प्रभावितों को केंद्र सरकार द्वारा दी गई मदद भी नहीं दे रही है सुख की सरकार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 मार्च को होगा आवाकारी यूनिटों का आवंटन , 6  मार्च तक ली जाएंगी निविदाएं – कंवर शाह देव कटोच

एएम नाथ। चंबा, 4 मार्च :     उप-आयुक्त राज्य कर व आबकारी कंवर शाह देव कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नीलामी-सह-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से ज़िला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी संसदीय सीट : सेवानिवृत पुलिस अधिकारी ज्ञान चंद ठाकुर और बल्ह से देवी रूप सैनी ने कांग्रेस के टिकट की दावेदारी पेश

मंडी : प्रदेश की संबसे बड़ी मंडी संसदीय सीट पर वर्तमान सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के चुनाव मैदान में उतरने से मना करने पर कांग्रेस के टिकट के कई दावेदार उभर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इमरजेंसी’ की पहले दिन की कमाई देख कंगना कहेंगी – 5 करोड़ की भी ओपनिंग नहीं ले पाई

कंगना रनौत की सालों से अटकी फिल्म इमरजेंसी’ फाइनली 17 जनवरी को देशभर में रिलीज़ हुई। पंजाब के कुछ हिस्सों में इसे रिलीज़ नहीं होने दिया गया मगर ऑल ओवर इंडिया में फिल्म के...
Translate »
error: Content is protected !!