प्रदेश में नहीं बनेगी नई पंचायत, समय पर होंगे चुनाव : अनिरुद्ध सिंह

by

एएम नाथ : शिमला ल हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि प्रदेश में किसी भी नई पंचायत का गठन नहीं किया जाएगा और चुनाव निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली गई हैं।

अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं से भारी नुकसान हुआ है और फिलहाल राज्य में डिजास्टर एक्ट लागू है। इसके बावजूद पंचायती राज चुनाव समय सीमा के भीतर ही होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में कोई देरी नहीं होगी और विभाग इस दिशा में आवश्यक तैयारियां पहले से कर चुका है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि नई पंचायतों के गठन को लेकर न तो सरकार के पास कोई प्रस्ताव आया है और न ही वर्तमान में प्रदेश की आर्थिक स्थिति इसकी अनुमति देती है। इसलिए फिलहाल किसी नई पंचायत के गठन पर विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले से ही पंचायतों का नेटवर्क सुदृढ़ है और सरकार मौजूदा पंचायतों को और अधिक सक्षम व मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

अनिरुद्ध सिंह ने यह भी कहा कि उन्हें रोस्टर प्रणाली को लेकर कुछ शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इस कारण विभाग नया रोस्टर लागू करने पर विचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि मौजूदा रोस्टर को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अब विभाग उसमें आवश्यक संशोधन और पुनर्विचार कर सकता है ताकि सभी वर्गों को समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके।

मंत्री ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की नींव है और सरकार इस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी तथा जनहितकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से समय पर आयोजित किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार अनुशासनहीनता पर कार्रवाई करने के बजाय पर्दा क्यों डाल रही है : जयराम ठाकुर

गलत तरीके से एफिडेविट में नाम आने के बाद भी बचाव की मुद्रा में क्यों है एडवोकेट जनरल सीएम बताएं कि काला अम्ब में अवैध शराब बना रही त्रिलोक संस पर कार्रवाई क्यों रोकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में प्रवेश प्रक्रिया में सहायता हेतु हेल्प डेस्क का गठन

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो चुकी है। प्रवेश प्रक्रिया को सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से महाविद्यालय प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आजकल बढ़ती चिंताओं में से एक है खुद से दवा लेना : नीरज बैंसल

दवाओं का सुरक्षित इस्तेमाल पर एक फार्मासिस्ट का जनता के लिए संदेश तारा, बीबीएन : चण्डीगढ यूनिवर्सिटी के फार्मेसी की एसोसिएट प्रोफेसर नीरज बैंसल ने बताया कि दवाएं मॉडर्न हेल्थकेयर के सबसे पावरफुल तरीकों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विशेष मुलाकात

देश की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के अहम् फैसलों और ऑपरेशन सिन्दूर की खन्ना ने की सराहना नई दिल्ली :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से...
Translate »
error: Content is protected !!