सिहुंता छिंज मेले में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की शिरकत ….नवीश कुमार की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : कुलदीप सिंह पठानिया

by

एएम नाथ। चम्बा (सिहुंता) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिहुंता में छिंज मेला कमेटी सिहुंता द्वारा 11 जून को आयोजित पारंपरिक छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 की कुश्ती प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत खरगट निवासी नवीश कुमार (नवू) को स्वर्ण पदक जीतने पर 51हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि मेले, उत्सव और त्योहार हमारी समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं का अभिन्न अंग हैं। ऐसे आयोजन न केवल लोगों को मनोरंजन का अवसर प्रदान करते हैं बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है तथा खेलों के माध्यम से युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की प्रेरणा मिलती है। नवीश कुमार की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्क्रब टाइफस के लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाएं : घबराने की जरूरत नहीं, संभव है इलाज- CMO डॉ.एन.के. भारद्वाज

मंडी, 27 सितंबर। स्क्रब टाइफस बुखार का इलाज आसानी से संभव है। इससे किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। यह संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलने वाला रोग है और समय पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संसद में नेता प्रतिपक्ष को जाने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ: मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल। धर्मशाला, 20 दिसंबर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को संसद के अंदर जाने से रोकने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इसे इसे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने एमएसपी कमेटी बनाई : संयुक्त किसान मोर्चा ने कमेटी को नकारा

चंडीगढ़: 18 जुलाई केंद्र सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कमेटी बना दी है। इस बहुप्रतिक्षित कमेटी का चेयरमैन पूर्व कृषि सचिव संजय अग्रवाल को बनाया गया है। नीति आयोग की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

एएम नाथ।  हमीरपुर 02 मई। जिला में पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूर्ण करवाने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने...
Translate »
error: Content is protected !!