गुरु द्रोही’ मामला : विपक्ष का मान पर हमला तेज, भाजपा नेता ने प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की

by

चंडीगढ़, 17 जून : सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था ‘अकाल तख्त’ द्वारा एक कथित आपत्तिजनक वीडियो मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘गुरु द्रोही’ घोषित किये जाने के बाद राज्य की विपक्षी पार्टियों ने मान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इसी कड़ी में भाजपा नेता जगमोहन सिंह राजू ने बुधवार को मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। यह मामला इस साल जनवरी में अकाल तख्त द्वारा मान को बुलाए जाने से जुड़ा है। उनपर ‘गुरु की गोलक’ (गुरुद्वारे के दान-पात्र) के बारे में कथित तौर पर टिप्पणी करने और एक कथित वीडियो क्लिप में सिख गुरुओं एवं मारे गए उग्रवादी जरनैल सिंह भिंडरांवाले की तस्वीरों के साथ ‘आपत्तिजनक गतिविधियों’ में संलिप्त होने का आरोप था।

अमृतसर में सोमवार को अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के अकाल तख्त की ‘फसील’ (मंच) से मुख्यमंत्री के खिलाफ आदेश जारी करने के बाद से विपक्षी पार्टियां मान के इस्तीफे की मांग कर रही हैं। हालांकि, मान ने आरोपों को खारिज किया है और मंगलवार को दावा किया कि वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राजू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर मान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त ने उक्त आपत्तिजनक वीडियो को ‘प्रमाणिक’ पाया है।

उन्होंने कहा कि इससे सिख समुदाय, और खासकर मुझे, गहरी ठेस पहुंची है और धार्मिक सद्भाव खतरे में पड़ गया है। राजू ने कहा कि इसलिए कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए और मामले की तत्काल जांच की जाए।

भाजपा नेता ने कहा कि चूंकि पंजाब पुलिस गृह मंत्री के तौर पर मान के अधीन काम करती है, इसलिए यह अनुरोध किया जाता है कि निष्पक्ष जांच के लिए यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा जाए। भाजपा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि सिखों की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त द्वारा ‘गुरु द्रोही’ घोषित किए जाने के बाद मान के पास पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं रह गया है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

110 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने महिला से 110 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई रमनदीप कौर पोलियो पार्टी के साथ पेट्रोलिंग कर रही थी...
article-image
पंजाब

15876 केसों का मौके पर निपटारा, वर्ष 2024 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ : लोक अदालत के लिए जिले में 27 बैंचों का किया गया गठन

वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर ही किया गया निपटारा होशियारपुर, 9 मार्च: जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की ओर से पंजाब राज कानूनी सेवाएं अथारिटी के कार्यकारी चेयरमैन व माननीय न्यायधीश  पंजाब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के मालरोड पर युवक की हत्या का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला  :   शिमला के मालरोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने ही एक युवक की गंडासे से हत्या मामले को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक हत्याकांड मामले में मालरोड...
article-image
पंजाब

5 की मौत, 30 घायल : कोटकपूरा-फरीदकोट मार्ग पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर

फरीदकोट : पंजाब के कोटकपूरा-फरीदकोट मार्ग पर मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे एक तेज रफ्तार निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और करीब...
Translate »
error: Content is protected !!